बिलासपुर

शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, लाखों की चोरी के मामले का हुआ खुलासा…कीमती सामान बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रार्थी अश्वनी कुमार बरगा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह सीएमडी चौक में अब्दुल रशीद खान फिल्टर वाले दुकान में काम करता है कि उसका मालिक अब्दुल रशीद इंद्रा कालोनी तारबाहर का निवासी है जो दिनांक 02/02/21 को सुबह 09ः30 बजे अपने परिवार के साथ उज्जैन गया है घर के बाथरूम का नल खराब था जिसे मिस्त्री से बदलवाने फोन पर दिनांक 08/02/21 को यह दुकान से घर की चाबी व मिस्त्री नरेन्द्र साहु को साथ लेकर मालिक के घर गया तब देखा कि घर के दरवाजे का ताला टुटा हुआ था एवं सामान बिखरा हुआ था तब यह अपने मालिक को फोन से सूचना दिया और विडियो काॅल कर हालात दिखाया तब मालिक ने बताया कि आलमारी में रखे सोने का हार,अंगूठी,चाॅदी का पायल आदी किमती करीब 01 लाख रूपये के जेवरात चोरी होना बताया एवं मालिक के आने पर घर को चेक करने पश्चात ही कितने की चोरी हुई है बता पायेंगे कि रिपोर्ट पर धारा 457,380 भा0द0वि कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना मकान मालिक अब्दुल रशीद खान के आने पर पुनः घटना स्थल का निरीक्षण कर विस्तृृत कथल लिया गया जो करीब 10-12 लाख की नई एवं पुरानी सोने चाॅदी के जेवरात का चोरी होना बताया, चोरी के इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने तत्काल पतासाजी हेतु अपने मातहत अधिकारियों को निर्देशित किया। जिस पर विशेष टीम तैयार किया गयाः एक तकनीकी टीम एवं एक टीम को स्थानीय सुत्रो से जानकारी हासिल करने व एक टीम सीसीटीवी फुटेज को खंगालने हेतु लगाया गया था,मामले में घटना कि तारीख दिनांक 02/02/21 से लेकर दिनांक 08/02/21 के मध्य का होना पाया गया था जो घटना कि निश्चित तिथि व समय ज्ञात नही होने से पुलिस के सामने कठिन समस्या आ गई थी । सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे पार्टी को दिनांक 02/02/21 से दिनांक 07/02/21 तक के चौक चाराहो में लगे मिशन सिक्योर सिटी के तहत सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का बारीकी से निरीक्षण कर संदेही को चिन्हांकित करने में काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ा फिर भी संदेही को चिन्हांकित कर आरोपी संजय खरे उर्फ कंठा को लोकल सुत्रो व पुलिस टीम के द्वारा पकड़ने में कामयाबी हासिल किये एवं मामले में चोरी गये सोने चाॅदी के जेवरात कीमती 10 लाख रूपये को बरामद किया गया। आरोपी संजय कंठा एक शातिर नकबजन है जो कि घटना कारित करने के बाद से अपना ठिकाना लगातार बदल रहा था घटना के बाद से संजय कंठा अकलतरा जांजगीर लोरमी मुंगेली में स्थान बदल बदल कर पुलिस बचने के लिए भाग रहा था,इस बीच स्थानीय लोगों से लगातार आरोपी के संबंध पतासाजी करने वाली टीम को जानकारी मिली कि आरोपी संजय कंठा लोरमी तरफ रह रहा है सूचना पर टीम के टीम ने आरोपी के संबंध में सूचना एकत्र कर आरोपी को गिरफ्तार कर पकड़ा संजय कंठा एक शातिर नकबजन है, जो पूर्व में कई चोरी में गिरफ्तार किया जा चुका हैं ,सकरी में हुई एक पुलिस अधिकारी के घर के चोरी में भी यह पिछले 1 वर्षों से फरार था।

error: Content is protected !!
Letest
चेन स्नेचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने युवती को बनाया निशाना...सोने की चेन लूटकर फरार बहुप्रतीक्षित मल्हार महोत्सव का 28 और 29 मार्च को होगा भव्य आयोजन...जिला प्रशासन जुटा तैयारी में, कोटा हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश बनी वजह, 6 आरोपी गिरफ्तार... हत्या कर शव को घसीटा ऑटो में सफर के दौरान युवती का बैग चोरी...सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों की संपत्ति पार बिलासपुर : घरेलू गैस सिलिंडर हुआ ब्लास्ट..नेहरू नगर क्षेत्र में मची दहशत, बाल-बाल बचा परिवार... टल ग... VIDEO पचपेड़ी: अनियंत्रित इको कार पलटी…कार चला रहे एक भाई की हुई मौत, दूसरा गंभीर बड़ी खबर: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द...पेपर लीक के आरोपों के बाद मचा हड़कंप, अब फिर से होगी इस व... सड़क पर बर्थडे पार्टी: फिर 3 युवक और 1 युवती पर कार्रवाई...कार में केक काटकर छलका रहे थे जाम, छत्तीसगढ़ में फैलती अवैध अफीम खेती से बढ़ी चिंता...अब 5 वीं जगह मिली खेती, रायगढ़ के लैलूंगा में बड़... मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल, पामगढ़ में दो पक्ष भिड़े, पिस्टल से फायर, आरोपी हिरासत में,