क्राईम

घर के बाहर पिता पुत्र की फंदे पर लटकी मिली लाश, पास ही 3 और सदस्यों के जलाए जाने के मिले अवशेष….5 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

पाटन – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृहक्षेत्र पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बठेना में आज एक ही परिवार के पांच सदस्यों की घर पर संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। घटना की सूचना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके स्थल पर पहुँच गए थे। एसपी ठाकुर ने कहा कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पिता पुत्र का शव एक ही फांसी के फंदे में झूलता मिला। पास ही एक पैरावट में तीन लाश और मिली है। पैरावट में एक खोपड़ी दिखाई दे रही है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वह मृतक की पत्नी की हो सकती है।

ग्राम बठेना निवासी रामबृज गायकवाड़ पिता रंगु राम 55 वर्ष एवं उसके पुत्र संजू गायकवाड़ का शव एक ही रस्सी से लटका मिला है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।राम बृज की पत्नी जानकी बाई और दोनों पुत्रियों ज्योति व दुर्गा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में पैरावट में एक जली हुई लाश का अवशेष मिला है।

माना जा रहा है कि वह राम बृज की पत्नी का अवशेष हो सकता है। या उसमें उसकी दोनों बेटियां भी जला दी गई होंगी। पैरावट में जो लाश का अवशेष मिला है, उसे तार से बांध दिया गया था। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि पहले पत्नी और बेटियों को जला दिया गया होगा, उसके बाद पिता-पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। मृतक राम ब्रिज और संजू के पैर भी जले हुए हैं। हालांकि, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...