बिलासपुर

कलयुगी पिता ने 13 दिन की नवजात को पिलाया जहरीला पदार्थ, पत्नी की रिपोर्ट पर पति के खिलाफ अपराध दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर- कलयुगी पिता ने 13 दिन की नवजात पुत्री को मारने के लिए उसे जहर पिला दिया। कोनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू निवासी राजेश्वरी की मई 2020 में कोटा करगीखुर्द निवासी देवकुमार मिलेकर के साथ शादी हुई है। 15 फरवरी 2021 को पुत्री का जन्म हुआ। प्रसव के बाद राजेश्वरी अपने मायके में रह रही है। 28 फरवरी को पति घुटकू आया एवं बच्ची को डॉक्टर को दिखाना है कहकर उन्हें गनियारी जनस्वास्थ्य केंद्र ले गया। यहाँ डॉ तिवारी को दिखाने के बाद पति देवकुमार ने उसे ससुराल चलने के लिए कहा। ससुराल जाने से इनकार करने पर उसने पत्नी को रास्ते मे ही छोड़ दिया था। बाद में माँ बेटी को घुटकू लेकर आया। घर में कहा कि डॉक्टर ने जो दवा दी है, उसे पिलाना है। जब राजेश्वरी ने दवा दूसरे दिन पिलाने की बात कही तो वह बच्ची को गोद मे लेकर अंदर गया। उसके बाद बच्ची रोने लगी। रोने पर रामेश्वरी अंदर गई तो देखी बच्ची के मुंह से झाग निकल रहा था तथा बदबू आ रही थी। इस पर उसने अपनी माँ रामायण बाई व चाचा को बुलाया। फिर वे बच्ची को लेकर जनस्वास्थ्य केंद्र गनियारी गए। बच्ची की हालत खराब होने पर डॉक्टर ने सिम्स रिफर कर दिया। सिम्स में बच्ची का उपचार किया जा रहा है। राजेश्वरी की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने आरोपी देवकुमार के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बहुप्रतीक्षित मल्हार महोत्सव का 28 और 29 मार्च को होगा भव्य आयोजन...जिला प्रशासन जुटा तैयारी में, कोटा हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश बनी वजह, 6 आरोपी गिरफ्तार... हत्या कर शव को घसीटा ऑटो में सफर के दौरान युवती का बैग चोरी...सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों की संपत्ति पार बिलासपुर : घरेलू गैस सिलिंडर हुआ ब्लास्ट..नेहरू नगर क्षेत्र में मची दहशत, बाल-बाल बचा परिवार... टल ग... VIDEO पचपेड़ी: अनियंत्रित इको कार पलटी…कार चला रहे एक भाई की हुई मौत, दूसरा गंभीर बड़ी खबर: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द...पेपर लीक के आरोपों के बाद मचा हड़कंप, अब फिर से होगी इस व... सड़क पर बर्थडे पार्टी: फिर 3 युवक और 1 युवती पर कार्रवाई...कार में केक काटकर छलका रहे थे जाम, छत्तीसगढ़ में फैलती अवैध अफीम खेती से बढ़ी चिंता...अब 5 वीं जगह मिली खेती, रायगढ़ के लैलूंगा में बड़... मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल, पामगढ़ में दो पक्ष भिड़े, पिस्टल से फायर, आरोपी हिरासत में, चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ...