दुर्ग

एक परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में गृहमंत्री ने दिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश….असल वजह का पता लगना जरूरी, हत्या या आत्महत्या क्या है मामला

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – शनिवार को दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगो के मौत ने सूबे में सनसनी फैला दी है। जिसको लेकर अब जिला प्रशासन के साथ शासन ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। उक्त मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आई जी इंटिलिजेंस और दुर्ग एस पी को टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार बठेना में गायकवाड परिवार के पांच सदस्यों के मौत की सूचना पाटन पुलिस को मिली थी। जिसपर मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि राम बृज गायकवाड घर मे अपने पुत्र संजू गायकवाड़ के साथ फंदे पर झूले रहे थे। जबकि भूसे में राम बृज की पत्नी जानकी और उसकी दो पुत्री की जलकर मृत्यु हो गई। उक्त मामले में स्थानीय पुलिस हर पहुलुओं पर जांच कर रही है। हालाकि अब तक कर्ज के वजह से  गायकवाड परिवार द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। एक साथ एक ही परिवार के सभी सदस्यों के मौत ने जहाँ पूरे जिले को हिलाकर रख दिया है। तो वही इस ह्रदय विदारक घटना को लेकर गृहमंत्री ने भी शोक व्यक्त करते हुए मामले में उच्च स्तरीय जांच की बात कही है। ताकि उक्त घटना की वास्तविक वजह सभी के सामने आ सके। 

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...