जशपुर

पुलिस ट्रांसफर:- एसएसपी ने निरीक्षकों के प्रभार में किया बदलाव..कई थानेदार हुए प्रभावित, आदेश जारी,

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने मंगलवार को पाँच निरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इन बदलावों में दो निरीक्षकों को सायबर सेल में भेजा गया है, जिससे सायबर अपराधों पर तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। जारी आदेशों के अनुसार निरीक्षक मोरध्वज देशमुख को सायबर सेल से स्थानांतरित कर जशपुर सिटी कोतवाली का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक संतलाल आयाम को थाना बगीचा से स्थानांतरित करते हुए सायबर सेल में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा निरीक्षक गौरव पांडेय को रक्षित केंद्र जशपुर से बगीचा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक जितेंद्र ताम्रकार को रक्षित केंद्र से स्थानांतरित कर कांसाबेल थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक अमित तिवारी को भी रक्षित केंद्र से सायबर सेल जशपुर में नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग के लिहाज़ ये तबादले संगठनात्मक मजबूती, कानून-व्यवस्था में सुधार और नागरिकों को अधिक प्रभावी पुलिस सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए हैं। विशेष रूप से सायबर सेल को मजबूत करने के लिए दो अनुभवी निरीक्षकों की तैनाती को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...