रायपुर

चाकूबाजी कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आखिरकार चढ़े पुलिस के हत्थे…सीसीटीवी से हुई पहचान

रमेश राजपूत

रायपुर- चाकू से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से लूट का सामान और लूट से समय प्रयुक्त किया गया वाहन भी बरामद कर लिया गया है। मामला माना थाना क्षेत्र का है, जहां गुलाब साखरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीते 7 मार्च की रात प्रार्थी डूमरतराई शराब दुकान के पास लघुशंका करने रूका था। इसी दौरान हीरो स्प्लेंडर मोटर सायकल क्र. सीजी 04/8026 में सवार होकर तीन लोग आये और उससे जान बूझकर टकरा गये और प्रार्थी के देख के चलाओ कहने पर दो लड़कों ने जेब से चाक़ू निकाल कर मारा। इस दौरान तीसरे लड़के ने प्रार्थी के जेब से मोबाईल फोन निकाल लिया और नगदी रकम को लूट कर भाग गये। सायबर सेल की टीम ने अज्ञात आरोपियों की पतासाजी शुरू की और आरोपियों के हुलियों के संबंध में भी पूछताछ की गई। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान टीम को अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर टीम ने आरोपी विनेश बंजारे, विकाश गिलहरे एवं विक्रम जोशी निवासी देवपुरी माना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूट की मोबाईल फोन और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से,