बेलतरा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बुजुर्गों का किया गया सम्मान, शिक्षा को हथियार बनाये आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नही – अनिता

उमलेश जायसवाल

बेलतरा –  बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेकर में नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मधु पवन निर्मलकर के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर ढोल बाजे के साथ मंदिर मे पूजा अर्चना के साथ रैली के ऱूप मे स्टेज तक पहुँचकर सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस फूलो देवी नेताम को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की शुरूवात की तथा जिलाध्यक्ष अनिता लव्हात्रे के नेतृत्व मे इस कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए सभी अतिथि का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अनिता लव्हात्रे ने कहा कि सभी महिलाओ को बधाई देते हुए कहीं की आज की महिलाओ को शिक्षा को हथियार बनाते हुए बच्चो को अच्छी शिक्षा देने के लिए कहा पहले दुरस्त अंचल क्षेत्रों में स्कूल का अभाव होने के कारण अभिभावक दूसरे गॉव अपनी बच्ची को पढने नही भेजते है, स्कुल घर से बहुत दूर होने की वजह से नही पढ़ पाते है।

आज महिला हर क्षेत्र मे अपने आपको पुरूषो से कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगी है क्योकि महिलाये ट्रेन , हवाई जहाज चलाना, इंजीनियर , डाक्टर, आईएएस आफिसर बन रही है अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। हमें गर्व हैं कि हम महिला है, महिला है तो सब संभव है । उन सभी महिलाओ का सम्मान किया गया जो कोरोना काल मे काम किया , घर घर जाकर मितानी भी अपने कार्य को भलीभॉति पूर्ण किया ।

इस अवसर पर बुजुर्ग महिलाऐ जिनकी आयु 80 के ऊपर रही उनका श्रीफल से सम्मान कर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम में सत्येन्द्र कौशिक सांसद प्रतिनिधि, अनिता लव्हात्रे,  प्रतिमा सहारे, अंजू सोनी,  सुनीता कौशिक , करूणा डुंगडुग , डॉ निलम सिंह , शीतलदास, सावित्र, विजय लक्ष्मी यादव, देव कुमारी कश्यप, महिला पंच, उपसरपंच , गुड्डू भाई , द्रौपती वर्मा , व ग्राम टेकर के निवासी व वरिष्ठ कांग्रेसगण कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...