बिलासपुर

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर, नगर के एल्डरमैन ने जताई चिंता…कलेक्टर से मुलाकात कर एहतियात के लिए कदम उठाने की मांग

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर निगम के एल्डरमैन के द्वारा सोमवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सभी ने चिंता व्यक्त करते हुए जरूरी एहतियात जिले में बरतने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया। देखने में आ रहा है कि आम जन के द्वारा कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग केे किसी भी निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है,कुछ ही दिनो में होली का त्योहार भी आने वाला है जिसको देखते हुए,संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भीड़ वाली जगहों पर लोगों की सामाजिक दूरी एवं मास्क पर सख़्ती बरतने की आवश्यकता है, लिहाज़ा उपस्थित एल्डरमैन शैलेंद्र जायसवाल,अखिलेश गुप्ता,काशी रात्रे,अज़रा खान, सुबोध केसरी ने जिलाधीश डॉ सारांश मित्तर को ज्ञापन सौंपा गया। एल्डरमैन ने आशंका जताई है कि जिस तरीके से शहर एवं आसपास के इलाकों में कोविड-19 के संक्रमण बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए होली त्यौहार एवं शहर के व्यस्ततम मार्गों एवं प्रमुख बाजारों में रोकथाम की जरूरत है इसके लिए सभी ने जिलाधीश से आग्रह किया है कि आमजन शहर में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं भीड़भाड़ वाले इलाकों में संक्रमण बढ़ने का खतरा है अतः मास्क को अनिवार्य करते हुए एसपीओ के माध्यम से कोविड-19 के दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करने का पक्ष रखा है आम जनों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो लेकिन कड़ाई से इसका पालन भी हो ताकि शहर में आसपास में संक्रमण ना फैले। वही जिला कलेक्टर ने सभी एल्डरमैन के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से तथा जन जागरण चलाकर ही इस संक्रमण से बचाव किया जा सकता है सभी को इसमें भागीदारी निभाते हुए कोविड-19 के निर्देशों का पालन करना चाहिए कलेक्टर ने अभी भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जन जागरण अभियान चलाकर लोगों के बीच कोविड-19 के निर्देशों का पालन करने की मुहिम चलाई जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...