रतनपुर

नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री तिवारी ने माँ महामाया से लिया आशीर्वाद…रतनपुर नगरी से है उनका खास लगाव,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – माँ महामाया की नगरी रतनपुर में पले बढ़े श्री तिवारी ने बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद माँ महामाया मंदिर पहुँच दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवनियुक्त डीईओ अनिल तिवारी का जन्म 22 दिसंबर 1965 को सोनार पारा रतनपुर में हुआ। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा प्राथमिक शाला भीम चौक से 1971 में प्रारम्भ हुई इसके बाद वे हायर सेकंडरी परीक्षा तक शासकीय उच्चतर बालक शाला से 1982 में उत्तीर्ण किए , जिसके बाद उच्च शिक्षा की पढ़ाई एम. एस. सी. भौतिक शास्त्र से 1987 में पूर्ण किए l उसके बाद सन 1989 में शिक्षा विभाग में शा उ मा वि लखराम में व्याख्याता के पद पर नियुक्ति हुआ। सात वर्ष पश्चात्‌ 1996 में शा उ मा वि सरकंडा बिलासपुर में प्राचार्य के पद पर कार्यभार ग्रहण किए ।

विज्ञान विषय पर बिलासपुर में उल्लेखनीय कार्य करते हुए उन्हें 2014 में राज्यपाल पुरस्कार छ ग शासन के द्वारा प्रदान किया गया l राज्यपाल पुरुस्कार प्राप्त करने के बाद अपने कार्य में लगन और मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हुए, जिससे उन्हें 2016 में राष्ट्रपति पुरस्कार भारत सरकार द्वारा तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों से सम्मानित किया गया । उसके बाद जिला परियोजना अधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति में बिलासपुर में कार्य करते हुए छ ग शासन के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त होने के बाद 10 जनवरी को कार्यभार ग्रहण किए l जिन्होंने रतनपुर में महामाया के दर्शन के उपरांत अपने पुराने मित्रों और शिक्षको वहीं आत्मीयता से मिले जैसे वे पहले मिलते-जुलते थे l

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट...