बिलासपुर

मौत के औसत आंकड़ो में बढ़ोतरी, जिले में सोमवार को भी 4 मरीजों ने तोड़ा दम…. हॉस्पिटल और होम आईसुलेशन रखे गए थे पॉजिटिव

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में सोमवार को 4 कोरोना संक्रमित मरीजो ने दम तोड़ा है। जिसके बाद अब जिले में मरने वालों की संख्या 59 पहुंच गई है। बिलासपुर जिले में लगातार हो रहे मौत के मामले चिंता का विषय बना हुआ है कि हॉस्पिटलों के अलावा अब होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज की भी मौत हो रही है एक ऐसा ही मामला सोमवार को सामने आया है जहां तिलक नगर क्षेत्र के एक 59 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है जिन्हें 3 सितंबर से पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में रखा गया था, परिजनों का मानना है कि हॉस्पिटल में बेड नहीं होने की वजह से उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था। जहाँ दो दिन से बुजुर्ग खाना भी नहीं खा रहे थे। इसी दौरान उनकी सोमवार सुबह 5 बजे मौत हो गई है। वही तीन अन्य मरीजों की मौत सिम्स हॉस्पिटल मेंं हुई है। बताया जा रहा है कि हरदीकला टोना सिरगिट्टी निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग को 5 सितंबर को सिम्स में भर्ती कराया था। यहां उनकी एंटीजन से कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव थी, वहीं ट्रू नेट से पॉजिटिव आई है। सोमवार को उनकी मौत हो गई। इसी तरह वार्ड नंबर-36 जूना-पारा बिलासपुर निवासी 44 साल के पुरुष की भी सोमवार को सिम्स में मौत हुई है। उनकी भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 52 साल के एक और पुरुष ने सिम्स में ही दम तोड़ दिया है। ग्रीन अपार्टमेंट भाटिया रेसिडेंसी निवासी पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी और उनकी मौत सोमवार को हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...