रतनपुर

दो नाबालिगों ने कियोस्क बैंक में की थी चोरी…चोरी की रकम सहित दोनों हिरासत में

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना रतनपुर में दिनांक 24.02.2022 को प्रार्थी संकटमोचन चौबे पिता मुरारी लाल चौबे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम कर्रा द्वारा प्रथम सूचना दर्ज कराया गया कि 23,24.02.2022 दरमियानी रात किसी अज्ञात चोर ने संचालीत पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र कियोस्क ग्राम कर्रा का सटर का ताला तोड कर 93,910 रूपये नगदी रकम चोरी कर लिया गया है रिर्पोट पर अपराध दर्ज कर विवेचना किया जा रहा था विवेचना के दौरान मुखबिरो से सूचना मिला कि ग्राम जांली का अपचारी बालक जो कि पूर्व में भीचोरी एवं लुट जैसे मामले मे चालान हो चुका है, बहुत ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है सूचना पर अपचारी बालक को पकड़ा गया एवं पूछताछ करने पर उसने अपने ही गांव के दुसरे अपचारी बालक के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना बताया।

दोनो बालकों को पकड़ कर उनके कब्जे से चुराई हुई रकम 27000/- रूपये एवं चोरी के पैसे से खरीदा गया मोबाईल एवं नये कपडे कुल 40000/- रूपये की बरामदगी की गई एवं अपचारी बालको को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में सउनि जितेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, आरक्षक रामलाल सोनवानी, आरक्षक सचिन तिवारी की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...