बिलासपुर

दर्दनाक सड़क हादसा :- भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, युवक हुआ घायल….घटना स्थल से ट्रक चालक फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आज भी सड़क हादसों में रोज किसी न किसी की जान जा रही है। धड़ल्ले से दौड़ते भारी वाहन बेलगाम होकर यमदूत बनकर सड़कों पर सफर कर रहे हैं ।बुधवार को भी शहर के प्रमुख मार्ग की सड़क खून से लाल हो गई ।यदुनंदन नगर निवासी मंजू मिश्रा अपने रिश्तेदार युवक के साथ सिरगिट्टी की ओर जा रही थी। तभी सिरगिट्टी बाईपास के पास भारी वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उनकी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी। यह घटना सिरगिट्टी ओवरब्रिज पर हुई ।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक तुरंत मौके से फरार हो गया ।घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची। दर्दनाक हादसे में मंजू मिश्रा की मौत हो गई वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में दर्ज कर फरार चालक की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड की हत्या, 4 नाबालिग बंदियों पर आरोप; वारदात के... VIDEO बिलासपुर:- CCTV में कैद मौत का मंजर… तेज रफ्तार कार ने ली 17 वर्षीय रुद्र प्रताप की जान, सीपत प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पर चाकू और रापा से हमला...दो आरोपियों पर केस दर्ज बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 57 लाख का गांजा जब्त, महिलाएं समेत च... मल्हार में मौत बनकर दौड़ा हाईवा,चपेट में आए दो बाइक सवार, एक की मौत, दो गंभीर, अस्पताल रेफर बिलासपुर में खूनी वारदात! बाप ने पकड़ा हाथ, बेटे ने चाकू से गोदा, नाबालिग की आंत बाहर निकली, हालत ना... VIDEO बिलासपुर:- स्पीड का खौफनाक खेल! कार ने पहले स्कूटी उड़ाई, फिर स्कूल बस से जा भिड़ी, स्कूटी चाल... VIDEO रतनपुर:- मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा-... VIDEO:- बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा टला! स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, सीपत:- शराबबंदी की पहल पर बवाल: समझाइश देने पहुंचे उपसरपंच प्रतिनिधि और पंचों पर हमला,