रायपुर

3 साल की मासूम से दरिंदगी का मामला, बेहोश पड़ी मिली बच्ची….आरोपी ने बच्ची के मुँह में डाल दिया था अंडा

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है  एक वहशी दरिंदे ने 3 साल की मासूम से रेप किया। दरिंदे ने मजदूर की मासूम बेटी के मुंह मे अंडा डालकर बलात्कार किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है पुलिस तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार धरसीवां के सांकरा स्थित फैक्ट्री में वारदात को अंजाम दिया गया है। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना घंटी मशीन फैक्ट्री की है। फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले मध्यप्रदेश के गरीब श्रमिक परिवार रहते हैं। दोपहर को जब बच्ची फैक्ट्री के अंदर खेल रही थी। तभी अज्ञात वहशी दरिंदा फैक्ट्री के अंदर आया, सूनसान सी जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। इधर बच्ची के न दिखने पर श्रमिक परिजन उसे खोजने में जुटे। बच्ची बेहोश पडी मिली। बच्ची के मुंह में अंडा भरा हुआ थासूचना मिलते ही सिलतरा पुलिस मौके पर पहुंची, बच्ची को गंभीर हालत में धरसीवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, हालत नाजुक होने से उसे तत्काल रायपुर के मेकाहारा भेजा गया है। मासूम चिल्ला न सके इसलिए वहशी दरिंदे ने तीन साल की मासूम के मुंह में अंडा डाल दिया, उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। मजदूरी करने वालों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर फैक्ट्री प्रबन्धन सवालों के घेरे में हैं।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा चाकूबाजी में घायल फल व्यवसायी की मौत...अवैध संबंध के विवाद में हुई हत्या, आरोपी रायपुर से गिरफ... नौकरी लगाने के नाम पर 9 लाख की ठगी...शिक्षक दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज तिफरा यदुनंदन नगर में फिर चला चाकू....फल विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गोलू सर्किट गिरफ्ता... बिलासपुर : शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देंगे प्रवीण झा...पाटलिपुत्र मंच के अध्यक्ष पद पर पुनर्निर्वाचित, सीपत: नाबालिग का अपहरण और शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर भेजा जेल मस्तूरी: फ्लाई एस ब्रिक्स के पीछे सजा था जुए का फड़....पुलिस ने मारा छापा, 35 हजार से अधिक नगद जब्त,... प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी से युवक ने खाया जहर....महिला ब्लैकमेलर गिरफ्तार, कर रही थी पैसों की... प्रशासनिक दायित्व के साथ मानवता का परिचय,वृद्ध फरियादी को मिला सम्मान, मस्तूरी तहसीलदार की संवेदनशील... रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप...परिजनों...