रतनपुर

रात 8 बजे बंद हो जाएंगे महामाया मंदिर के पट, कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए प्रबंधन ने लिया निर्णय….

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर रतनपुर में बुधवार से मंदिर बंद होने के समय में परिर्वतन किया जा रहा है। आज से रात्रि 8 बजे मंदिर के पट बंद होगें। अर्थात माता रानी के दर्शन रात्रि 8 बजे से पूर्व ही हो सकेगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशानुसार कोरोना नियन्त्रण केलिए रात्रि 9 बजे से नाईट कर्फ़्यू लगाया गया है। इसलिए यह समय परिवर्तन किया गया है। ताकि आम दर्शनार्थी एवं मंदिर पुजारी एवं व्यवस्था में लगे सभी लोग रात्रि 9 बजे से पहले अपने अपने घरों तक पहुॅच सकेगें।  सामान्य दिनों महामाया देवी मंदिर का पट रात्रि 9 बजे बंद किया जाता रहा है। मंदिर की अन्य सभी पूजा व्यवस्थाएं प्रातः आरती मध्यान्ह भोग आरती एवं साॅय आरती का समय पूर्ववत ही होगी। आम जनता के लिए मंदिर के पट बंद होने का समय एक घंटा पूर्व किया गया है। मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों के लिए सोशल डिस्टेंशिंग एवं मास्क तथा शासन द्वारा जारी समस्त निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। प्रशासन के निर्देशानुसार सभी आवश्यक सावधानी के साथ ही मंदिर में प्रवेश दिया जायेगा। जिसकी जानकारी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर एवं मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोनथलिया द्वारा दी गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...