मस्तूरी

चुनावी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से विजय जुलूस पर जानलेवा हमला, कई की हालत गंभीर….

उदय सिंह

मस्तूरी- पंचायत चुनाव में हार जीत के अंतर के बाद अब मन मुटाव और खूनी संघर्ष की घटनाएं सामने आने लगी है, चुनाव के दौरान समर्थन न देने की बात को लेकर हुए इस हिंसक झड़प में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, वही कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर के पास भिलाई ग्राम पंचायत की है, जहाँ नवनिर्वाचित सरपंच, पंच और समर्थको के लिए विजय जुलूस निकाली गई थी, जिसमें सरपंच भानमती पटेल, सरपंच पति श्यामलाल पटेल, वार्ड 10 की पंच प्रीति मिरी समर्थको के साथ जुलूस में थे, जो जयरामनगर बेलटुकरी मोड़ के पास पहुँचे ही थे की भिलाई निवासी बबलू बंदे, छोटेलाल बंदे, सुरेश बंदे,अश्वनी बंदे, ईश्वर बंदे, सोहन बंदे, दुर्गा बंदे, विजय बंदे महेत्तर बंदे ने तलवार, लोहे की पाईप, चापड़ और लाठियों से श्यामलाल और उसके समर्थको पर हमला कर दिया,

जिससे अवध बिहारी दिनकर ,चंदा लाल टोडर एवं टीमक लहरे और श्यामलाल विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा को गंभीर चोटें लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है, मामले में प्रार्थी उमाशंकर मिरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जानलेवा हमले करने वालो के खिलाफ़ अपराध दर्ज कर लिया है, वही इस हिसंक छड़प के बाद दूसरे पक्ष ने भी थाने में शिकायत की है कि उनके साथ भी मारपीट हुई है, लिहाज़ा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,