बालोद

परिजनों की इंकार के बाद नाबालिग प्रेमी युगल ने की आत्महत्या…. एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश

रमेश राजपूत

बालोद – जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमे एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर दो फंदा बनाकर एक साथ फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मामला बालोद जिले के डोटोपार गांव का है, जहां सुबह एक खेत के पेड़ पर नाबालिग़ प्रेमी जोड़े की लाश एक साथ फांसी के फंदे पर लटकती मिली। जिनमें नाबालिग लड़की की पहचान रोशनी नेताम के रूप में हुई तो वहीं नाबालिग लड़के की पहचान पलारी निवासी 17 वर्षीय अजय साहू के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग एक साथ ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ाई करते थे। इसी बीच नवमी कक्षा में दोनों के बीच काफी लगाव हो गया और वही लगाव प्यार में तब्दील हो गया, लगातार तीन साल तक प्रेम संबंध में रहने के बाद आज दोनों ने दुनिया को अलविदा कह दिया, पेड़ पर लटकती लाश को देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल गुरूर थाने में सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर जांच में जुट गई है। दोनों के शवों को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है, मिली जानकारी के अनुसार दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी उनके परिजनों को भी थी। दोनों नाबालिग एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों की जाति अलग होने के कारण उनके परिजन नहीं माने, जिसके बाद नाबालिग प्रेमी जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाया है।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...