कवर्धा

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को किया दफन, पुलिस तफ्तीश में सनसनीखेज हत्याकांड का हुआ खुलासा

रमेश राजपूत

कवर्धा – घोर नक्सल प्रभावित इलाका सिघनपुरी पुलिस को हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। तीन दिन पहले एक लड़की की हत्या हुई थी। प्रेमी ने अपने ही प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को ईंट भट्ठी के पास दफन कर दिया था। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसने मामले से पर्दा उठाया। दरअसल, जरहानवा गांव निवासी आरोपी नरेंद्र साहू ने बेमेतरा के जगन्नाथपुरी की रहने वाली युवती को अपने साथ रखा था।

उसे कथित तौर पर पत्नी बनाकर रखा था। इनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। एक दिन युवती अपने प्रेमी को बिना बताए कही चली गई थी। जब वह वापस आई, तो दोनों के बीच कहा सुनी हो गई, इसी दौरान प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने बताया कि गुस्से में प्रेमिका के गले में रखे स्कॉर्फ को कसकर गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद अपने ईंट भट्ठे के पास खोदकर शव को दफन कर दिया था।

सिंघनपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला ने पुलिस कप्तान शलभ कुमार सिन्हा को पूर्ण घटना से अवगत कराया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...