अवर्गीकृत

बिलासपुर स्टेशन में रेलवे स्कूल के बच्चों ने किया सफाई,यात्रियों को दिया स्वच्छता जागरूकता का संदेश

डेस्क

रेलवे प्रशासन द्वारा सफाई का कार्य योजनाबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। स्वच्छता के सभी उच्च मानकों के अनुसार साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों में आधुनिक स्वचलित मशीनों द्वारा सफाई की व्यवस्था की गई है। साथ ही यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी नहीं फैलाने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है। समय-समय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्कूली बच्चों द्वारा श्रमदान के तहत सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने में सहयोग भी दिया जा रहा है।रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल नं. 01 बिलासपुर के कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता मित्र बनकर बिलासपुर स्टेशन में श्रमदान के तहत साफ-सफाई का कार्य किया गया।

बच्चों ने टोली बनाकर सरकुलेटिंग क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों ने सरकुलेटिंग क्षेत्र के चारों ओर श्रमदान के तहत झाडू लगाकर सफाई की। बच्चों के साथ रेलवे के स्वास्थ्य निरीक्षकों ने भी सरकुलेटिंग क्षेत्र में साफ-सफाई की। बच्चों द्वारा यात्रियों को स्टेशन परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाये रखने के साथ ही साथ यात्रियों से कचरे को डस्टबीन में डालने एवं स्वच्छता में सहयोग करने का आग्रह भी किया।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...