छत्तीसगढ़बिलासपुर

पत्नी का मारा बेचारा, पिशाचिनी मुक्ति यज्ञ और मी टू की शव यात्रा निकालकर करेगा सत्याग्रह

नई दिल्ली में होने वाले इस आंदोलन में शामिल होने बिलासपुर सेव इंडियन फैमिली के सदस्य भी शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

पूरी दुनिया में महिला उत्थान और महिला अधिकार रक्षा के लिए बड़े पैमाने पर जंग लड़ी जा रही है । महिला वादी संगठन लगातार मजबूत हो रहे हैं लेकिन इसी दौर में एक बड़ा पुरुष वर्ग भी महिलाओं द्वारा शोषित है जिसकी सुनवाई ना तो कानून व्यवस्थाओ में है, न परिवार और समाज में ।अधिकांश पत्नी और पत्नी के परिजनों द्वारा सताए ऐसे ही पुरुषों और उनके रिश्तेदारों का समूह मेंस राईट एक्टिविस्ट सेव इंडियन फैमिली के बैनर तले आगामी 30 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर में सत्याग्रह कर पुरुष आयोग बनाने की मांग करेंगे।

इसके लिए देश भर से एक्टिविस्ट जुटेंगे। यहां अनोखे प्रदर्शन भी होंगे। सत्याग्रह के तहत पिशाचिनी मुक्ति यज्ञ, पिंड दान, मी टू की शव यात्रा और धरना प्रदर्शन की जाएगी। बिलासपुर में भी सेव इंडियन फैमिली के सदस्य इस आंदोलन में शामिल होंगे। इनका मानना है कि महिला आयोग की तर्ज पर जब तक पुरुष आयोग की स्थापना नहीं होगी और महिला वादी कानूनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए कोई बड़ा प्रयास नहीं होगा तब तक भारत में लैंगिक समानता की बातें केवल हवा हवाई साबित होगी। नई दिल्ली में होने वाले इस आंदोलन में शामिल होने बिलासपुर सेव इंडियन फैमिली के सदस्य भी शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...