छत्तीसगढ़मुंगेली

10वीं 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को मुंगेली में हेल्प सेंटर कर रहा मदद

ये सुविधा मुंगेली कलेक्ट्रेट परिसर में रखी गयी है जहां सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शिक्षकों से मार्गदर्शन ले सकते है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मार्च के महीने से प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा चालू हो जाएंगी। जिसके लिए शिक्षा विभाग के द्वारा तैयारी की जा रही है साथ ही बोर्ड परीक्षा को देखते हुए परीक्षार्थियों के द्वारा भी जोर शोर से तैयारी की जा रही है इसी को ध्यान में रखते हुए मुंगेली जिले के नवपदस्थ कलेक्टर ने परीक्षार्थियों के लिए एक परीक्षार्थी हेल्प सेंटर की शुरुवात की है जिसमे परीक्षार्थी अपनी समस्या को लेकर मोबाइल और टेलीफोन के माध्यम से विषय विशेषग्यों से चर्चा कर सकते है। जिससे उन्हें काफी सहायता भी प्राप्त हो रही है। ये सुविधा मुंगेली कलेक्ट्रेट परिसर में रखी गयी है जहां सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षार्थी दूरभाष के साथ साथ स्वयं उपस्थित होकर विषयो में हो रही परेशानी को लेकर शिक्षकों से मार्गदर्शन ले सकते है। इस मामले में हेल्प सेंटर के शिक्षकों ने बताया कि नवपदस्थ कलेक्टर की पहल पर ये सेंटर खोला गया है जिसमे परीक्षार्थि अपनी परेशानी हमे बता सकते है जिसका हम समाधान करेंगे वही उन्होंने बताया कि रोजाना परीक्षार्थियों के कॉल भी आते है और कुछ परीक्षार्थी यहां उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को दूर करवाते है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...