बिलासपुर

बिलासपुर: बिजली मीटर अपडेट के नाम पर साइबर ठगी… किसान के खाते से 98 हजार रुपये पार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें बिजली मीटर अपडेट करने के नाम पर एक किसान से 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रविन्द्र नंदन यादव 36 वर्ष निवासी ग्राम धनरास थाना कोटा, हाल मुकाम वार्ड क्रमांक 04 बिल्हा, खेती-किसानी का कार्य करते हैं। उन्होंने थाना बिल्हा में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 27 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को विद्युत विभाग का कर्मचारी बताते हुए बिजली मीटर अपडेट करने की बात कही। आरोपी ने प्रार्थी को मोबाइल में एक एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करने के लिए कहा। जैसे ही एप इंस्टॉल किया गया, उनका मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही देर में उनके एसबीआई बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 49-49 हजार रुपये, कुल 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। ठगी का एहसास होने पर प्रार्थी ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संबंधित मोबाइल नंबर बंद मिला। बाद में व्हाट्सएप पर भेजे गए दूसरे नंबर से भी कोई संपर्क नहीं हो सका। मामले में पुलिस ने मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ धारा 66-D आईटी एक्ट तथा 318(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल पर एप डाउनलोड न करें और बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचें।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा...