रतनपुर

महामाया ट्रस्ट को क्लोन चेक की रकम वापस मिली, पहले चेक की राशि आई बैंक अकाउंट में…. फर्जी तरीके से गायब हुई थी 27 लाख से अधिक राशि

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. पब्लिक ट्रस्ट के खाता से दिनाॅक 26 फरवरी 2021 खाता विवरण के अनुसार क्लीयरेंस के माध्यम से एडवर्ड शर्मा के नाम से चेक संख्या 323395 ब्राॅच कोड 10407 राशि  31500000  के क्लोन चेक द्वारा जो रकम मंदिर ट्रस्ट के खाते निकाला गया गया था वह वापस सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट के एकाउन्ट में जमा हो गई है। ट्रस्ट के बैंक स्टेटमेंट का आज मिलान करने पर ज्ञात हुआ था कि मंदिर ट्रस्ट के खाते से फर्जी क्लोन चेक बनाकर अध्यक्ष और सचिव के जाली हस्ताक्षर से जो पहला चेक निकाला गया था वह रकम दिनांक 07 अप्रेल 2021 को खाते में स्टेट बैंक द्वारा जमा करा दिया गया है। भारतीय स्टेट बैंक शाखा रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. में चालू खाता संचालित है। जिस खाता में ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर नेहरूनगर बिलासपुर तथा मैनेंजिग ट्रस्टी सुनील सोनथलिया के द्वारा संयुक्त रूपसे हस्ताक्षर कर खाता का संचालन किया जाता है। इस खाता से केवल चेक द्वारा ही भुगतान होता है। सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर द्वारा समय समय पर अपने खाते का स्टेटमेन्ट का मिलान किया गया था तब इस गडबडी का पता चला था कि दिनांक 26 फरवरी 2021 से 10 मार्च 2021 के बीच 6 बार अलग अलग तिथियों को अवैध रूपसे जालसाजी पूर्वक गलत तरीके से रकम 27,19,626 रूपये निकाली गई है। जिसमें पहला क्लोन चेक 323395 की रकम 3,15,000.00 रूपये मंदिर ट्रस्ट को वापस मिला है। यह रकम मुम्बई के किसी शाखा से आइ एन बैंक में क्लोन चेक लगाकर क्लीयरेंस कराया गया था। अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर एवं प्रबन्धकन्यासी सुनील सोनथलिया ने कहा है कि जल्द ही बाकी रकम भी ट्रस्ट को वापस मिल जायेगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन...