बिलासपुर

चाकूबाजी का आरोपी निकला घायल का भतीजा, घर मे शराब पीकर हंगामा करने से था परेशान….सबक सिखाने किया हमला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगला निवासी संतोष पटेल पिता नर्मदा पटेल उम्र 45 वर्ष सब्जी बेचकर सायकल से कुदुदंड तुलजा भवानी मंदिर के पास पहुंचा था तभी कोई व्यक्ति पीछे से आकर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे संतोष पटेल घायल हो गया ,और आरोपी फरार हो गया ,घटना की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर सिविल लाइन पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आहत संतोष पटेल जो घटना स्थल पर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था

जिसको एम्बुलेंस की माध्यम से बिना बिलंब किये तत्काल सिम्स अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया,गंभीर घटना होने एवं आरोपी अज्ञात होने के कारण पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल के द्वारा निर्देशित किया गया कि आरोपी को हरहाल में तत्काल गिरफ्तार कर मामला से पर्दा उठाना जरूरी है तब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, csp आर एन यादव एवं csp स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में थाना स्टॉप के साथ घटना स्थल के आसपास का

सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर संदेही, घायल संतोष पटेल का भतीजा लव कुमार पटेल होना पहचान होने पर संदेही का पता तलाश हरसंभव प्रयास किया गया जो घटना के 4 घण्टे बाद संदेही लव कुमार पटेल पिता रामराज पटेल उम्र24 वर्ष को सकरी इलाके से पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना करना कबूल किया

जिसने बताया कि घायल संतोष पटेल शराब पीकर हमेशा मेरे घर परिवार वालो को गाली गलौज देता था ,कल रात में भी गाली गलौज किया था, तथा आज सुबह भी गाली गलौज देकर सब्जी बेचने गया था तब परेशान होकर उसका जीभ को काटूंगा कहकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया हु बताया ,आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की... बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग,