कोटा

कोनचरा के हाई स्कूल में नही है अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान के शिक्षक….छात्र छात्राओं ने किया धरना प्रदर्शन,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– जिले के कोटा ब्लॉक के ग्राम कोनचरा में शासकीय हाई स्कूल के छात्रों ने शिक्षक की मांग को लेकर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। सभी छात्र छात्राएं विषय शिक्षक की उपलब्धता सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार सुबह से ही धरने पर बैठ गए। जिसकी सूचना जिला प्रशासन को लगी तब डीईओ विजय टांडे के निर्देश पर कोटा के बीइओ नरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। जहा उनके लिखित आश्वासन पर धरना प्रदर्शन को खत्म किया गया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोनचरा के ग्रामीण पूर्व में भी विषय वार शिक्षक नहीं होने की शिकायत जिला प्रशासन से की थी। जिसके महीनो बाद भी शासकीय हाई स्कूल कोनचरा में शिक्षको की व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों के दबाव के बाद स्कूल प्रबंधन ने 4 जून 2025 को तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल में अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान के शिक्षको की कमी होने से अध्यापन व्यवस्था बाधित होने की जानकारी दी थी। इधर इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ क्रांति सेना को लगी। जिसके बाद उनके बैनर तले ग्राम कोनचरा में ही सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जहा बीईओ नरेंद्र मिश्रा के लिखित आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया।

युक्तियुक्तकरण के बाद भी स्कूल में शिक्षको की कमी,, छात्रों के प्रदर्शन के बाद वैकल्पिक व्यवस्था

पूर्व में जिले में हुए युक्तियुक्तकारण के बाद भी ग्राम कोनचरा के हाई स्कूल में विषय वार शिक्षको की कमी बनी हुई है। ताजुब की बात यह है पूर्व में हुए युक्तियुक्तकारण में स्कूल में अध्ययन अध्यापन की उचित व्यवस्था करने का दम शिक्षा विभाग द्वारा भरा गया था। लेकिन सोमवार को हाई स्कूल कोनचरा के छात्रों द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन के बाद विभाग के सारे दावों की पोल खुल गई। इधर शिक्षा विभाग की किरकी होता देख तत्कालीन डीईओ विजय टांडे हरकत में आए और कोटा बीईओ को इस मामले में शिक्षको को स्कूल में तलब करने के निर्देश दिए। जहां सोमवार देर शाम कोटा बीईओ नरेंद्र मिश्रा ने गणित और अंग्रेजी विषय के दो शिक्षको को उक्त स्कूल में सप्ताह में तीन – तीन दिवस अध्यापन कराने आदेश जारी किया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...