सीपत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे सीपत एनटीपीसी के स्टेज -3 की आधारशिला…कुल क्षमता हो जायेगी 3,780 मेगावाट,

उदय सिंह

बिलासपुर – भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उत्‍पादन कंपनी एनटीपीसी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित सीपत सुपर थर्मल पॉवर परियोजना के तीसरे चरण के विकास के साथ मध्य भारत में बिजली आपूर्ति को सशक्‍त बनाने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च 2025 को बिलासपुर, छत्‍तीसगढ़ में 800 मेगावाट की इस पिट-हेड विद्युत परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना 9,791 करोड़ रुपए के निवेश से मौजूदा सीपत सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन परिसर में उपलब्ध भूमि पर स्‍थापित की जाएगी। इस नवीन सीपत स्‍टेज-3 (800 मेगावाट) विद्युत संयंत्र की कमिशनिंग के साथ सीपत सुपर थर्मल पावर स्‍टेशन की कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 3,780 मेगावॉट हो जाएगी।इस स्टेशन द्वारा मध्‍य भारत अर्थात् गृह राज्‍य छत्तीसगढ़ तथा अन्‍य लाभार्थियों जैसे कि गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा राज्यों में बढ़ती विद्युत मांग को पूरा किया जा सकेगा। सीपत चरण-3 में प्रयुक्त अत्याधुनिक अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी से ईंधन की दक्षता बढ़ती है और उत्सर्जन में कमी आती है।

इसके साथ ही यह परियोजना विद्युत की विश्‍वसनीय आपूर्ति को बनाए रखते हुए एनटीपीसी द्वारा अपने ऊर्जा संयंत्रों को उन्नत एवं पर्यावरण अनुकूल तथा प्रभावी ऊर्जा समाधानों से युक्‍त बनाने की रणनीति के अनुक्रम में है। तकनीकी उत्थान के साथ-साथ एनटीपीसी सीपत-3 द्वारा सामुदायिक कल्याण, सतत विकास और पर्यावरण सुरक्षा पहलों का भी ध्‍यान रखा जाएगा। यह संयंत्र पर्यावरण संबंधी सभी मानदंडों का पालन करेगा तथा पारिस्थितिकीय पदचिन्‍हों को न्‍यूनतम रखने के लिए यहाँ पर आधुनिक प्रणालियों को अपनाया जाएगा।वनीकरण कार्यक्रमों, जल संरक्षण एवं स्थानीय समुदाय के सहयोग जैसी पहलों के माध्‍मम से एनटीपीसी यह सुनिश्चित करेगा कि यह स्टेशन न केवल एक पावर हब के रूप में अपनी सेवाएं दे, बल्कि साथ ही आस-पास के क्षेत्रों के विकास में सकारात्मक योगदान दे। परिणाम देने की इस स्‍पष्‍ट दृष्टि एवं प्रतिबद्धता के साथ एनटीपीसी सीपत-3 देश के लिए अधिक मजबूत ऊर्जा धरातल तथा क्षेत्र में आर्थिक संपन्‍नता लाने की महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...