रतनपुर

सिलसिलेवार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार…..15 चोरियों का खुलासा।
चोरी के सामान एवं चोरी करने में प्रयुक्त वाहनों सहित 15 लाख रुपए के सामानों की जब्ती

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना में पिछले 5 महीनों से लगातार हो रही चोरियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रशांत अग्रवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा एवं एसडीओपी कोटा रश्मित कौर एवं थाना प्रभारी रतनपुर हरविंदर सिंह को विशेष निर्देश देकर पतासाजी  करने को कहा जिस पर पिछले 20 दिनों से लगातार काम करते हुए रतनपुर की पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली। जिसमें एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ जो स्थानीय थे एवं दिन में लोडिंग ऑटो व सवारी ऑटो चलाने के काम करते थे। गिरोह का एक सदस्य बिलासपुर के एक होटल में वेटर का काम भी करता है यह सभी सदस्य, सकरी कोटा रतनपुर तक घूम घूम कर दिन में चोरी करने के ठिकाने का जायजा लेते थे एवं देर रात में चोरी करते थे। दिन और शाम को मौका देखकर सुने घरों का ताला तोड़कर चोरी के सामानों को अपलोडिंग रिक्शावाला , मोटरसाइकिल में चोरी कर ले जाते थे। इस गिरोह के सदस्यों से अनेक अपराधो का सामान बरामद हुआ है। इस गिरोह का सरगना हरपाल भारद्वाज बिलासपुर जिले में बस और ऑटो रिक्शा में ड्राइविंग करता है इसके पिता अपनी सास के हत्या के आरोप में जेल में बंद है।

छोटा भाई सूरज भारद्वाज सवारी ऑटो रिक्शा चलाता है। 2 दिन पूर्व ही सूरज ने अपने बड़े भाई की ससुराल में ही अपनी भाभी के चचेरे भाई के यहां शाम करीब 7:00 बजे के बीच सोने चांदी के जेवरातों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोरी का सामान बरामदगी हुई है। सभी चोरियों में लगभग 60% सामानों की बरामदगी हुई है। क्योंकि आरोपी स्थानीय एवं पेशा इस तरह था कि इसके ऊपर किसी को शक भी नहीं होता था और बड़ी ही सफाई से चोरी करके चोरी के माल को यह लोग ठिकाने लगा देते थे।  किसी भी चोरी को पकड़ना एवं उससे चोरी का माल भी बरामद करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। देर से ही सही लेकिन रतनपुर पुलिस को सफलता मिली है इस गिरोह को पकड़ने में थाना प्रभारी हरविंदर सिंह, हेमंत सिंह ,राजेश्वर क्षत्रिय, कृष्णा यादव आरक्षक रामलाल सोनवानी, कृष्णा मार्को,राहुलजगत की विशेष भूमिका रही है।

आरोपियों का नाम

(1)हरपाल भारद्वाज पिता इंद्र लाल भारद्वाज उम्र 30 वर्ष कोरबाभावर रतनपुर (2)सूरज भारद्वाज पिता इंद्र लाल भारद्वाज उम्र 20 वर्ष(3)नवीन इनदुवा उर्फ पप्पू पिता मनीराम उम्र 19 साल कोरबा भंवर रतनपुर निवासी (4)अमन कुमार कोसले पिता चंद्रहास कोसले उम्र 19 साल ग्राम सिंगरी निवासी (5) एक16 वर्षीय नाबालिग युवक।

बरामद सामान

35 कुंटल लोहे का सरिया,8एमएम एवं 10 एमएम, फेंसिंग तार सोने चांदी के आभूषण का मोबाइल फोन किराना सामान दो लोडिंग रिक्शा एक ऑटो रिक्शा दो मोटरसाइकिल ,55 इंच 24 इंच 20 इंच एलईडी, म्यूजिक सिस्टम, फ्रिज, स्टेबलाइजर, इनवर्टर, एग्जास्ट फैन ,सीलिंग , 2 मोटरसाइकिल, घरेलू समान गैस सिलेंडर इंडक्शन, हीटर, स्टाइल व कैसे के घरेलू बर्तन।।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...