अंतरराष्ट्रीय

क्या सचमुच  मारा गया  मसूद अजहर या फिर है पाकिस्तानी प्रोपोगेंडा

आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा रहा है. हो सकता है पाकिस्तान ने इससे बचने के लिए यह सारा खेल रचा हो

सत्याग्रह

ये जो मसूद अजहर के मरने की खबर फैल रही है, ये पाकिस्तानी प्रोपोगंडा भी हो सकता है, इस खबर पर तब तक विश्वास मत कीजिए जब तक भारत सरकार की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट न आ जाए.

ये आतंकियों के सरगना लॉन्च पैड पर नहीं रहते है, ये तो पाकिस्तान के बेहतरीन शहर के किसी आलीशान बंगले में रहता होगा. ऐसा मेरा मानना है, हो सकता है मै गलत होऊं, पर जब तक भारत सरकार की तरफ से स्टेटमेंट नहीं आता तब तक इस प्रोपोगंडा को फ़ैलाने में आप पाकिस्तान की ही मदद कर रहे है, क्युकी युनाइटेड नेशन में आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा रहा है. हो सकता है पाकिस्तान ने इससे बचने के लिए यह सारा खेल रचा हो.

साथ ही साथ ये भी हो सकता है कि इस वक़्त भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की जो स्थिति बनी है, उसका मुख्य कारण आतंकी मसूद अजहर ही है, तो उसकी मौत की खबर फैलाकर पाकिस्तान इस तनाव को कम करने की कोशिश कर रहा हो.

इस खबर पर विश्वास तब तक ना कीजिए जब तक भारत सरकार खुद ये ऐलान ना कर दे कि आतंकी मसूद अजहर भारत की एयर स्ट्राइक में मारा गया है, या गुर्दे फेल होने की वजह से मर गया है, या कैंसर से मर गया है.

पाकिस्तान की तरफ से औपचारिक पुष्टि के बाद भी इस खबर पर विश्वास मत कीजिएगा, भारत सरकार की इंटेलिजेंस एजेंसियां इसका पता लगा लेंगी और जब यह पुष्ट हो जाएगा कि आतंकी मसूद अजहर मारा गया है तब उत्सव मनाइएगा, अभी नहीं.

error: Content is protected !!
Letest
शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या,