छत्तीसगढ़

संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने जिला मीडिया प्रभारी एवं सहप्रभारियों के दायित्वों की घोषणा की है। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता शमशेर सिंह (उदय) को जिला सहसंयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से जारी नियुक्ति के अनुसार बेलतरा विधानसभा से अनमोल कुमार झा को जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं मस्तूरी विधानसभा से शमशेर सिंह (उदय) तथा कोटा विधानसभा से संजय सोनी को जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उदय सिंह के समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने इन नियुक्तियों के माध्यम से जिले में मीडिया गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। भाजपा जिला बिलासपुर ग्रामीण ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रभावी ढंग से मीडिया तथा आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और मजबूत करने में योगदान देंगे।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...