बिलासपुर

बिलासपुर में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, संक्रमितों के संपर्क में आने की संभावना….किसी की नही ट्रेवल हिस्ट्री

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तीन दिनों बाद फिर न्यायधानी में कोरोना रिटर्न हुआ है। जहाँ मस्तूरी ब्लॉक से दो युवक और बिलासपुर की एक महिला कोरोना के चपेट में आई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी ब्लॉक के ग्रामकेवटाडीह टाँगर के रहने वाले 18 और 20 वर्षीय युवक हालहि में कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे। जिन्हें संदेह के आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व में आरटी पीसीआर जांच सैम्पल कलेक्ट किया गया था। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव पाई गई है। जिन्हें बिलासपुर कोविड 19 हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। इसी तरह बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र की 65 वर्षीय महिला जिसकी कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। जिसे दिखाने वह बुधवार को सिम्स हॉस्पिटल पहुँची थी। जहाँ डॉक्टरो को महिला में कोरोना के लक्षण होने का अंदेशा हुआ। जिसके आधार पर उसकी जांच हॉस्पिटल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के द्वारा ट्रू नाट मशीन से की गई जहाँ महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसकी जानकारी सिम्स प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग को दी। जिन्हें रायपुर एम्स हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी की जा रही है।

आपको बता दे बुधवार को जिले में मिले तीन नए पॉजिटिव मरीजो की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नही है। वही अब इन मरीजो को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 184 हो गई है। जिसमे 169 मरीज स्वस्थ हो चुके है। जबकि अब भी जिले में 12 एक्टिव मरीज है। जिनका इलाज बिलासपुर और रायपुर के कोविड हॉस्पिटल में किया जा रहा है। 

संक्रमित सीएएफ के जवान के दोस्त भी आए कोरोना के चपेट में…

मस्तूरी ब्लॉक के 18 और 20 वर्षीय युवक जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। वह पूर्व में 25 जून को पॉजिटिव पाए गए 27 वर्षीय सीएएफ जवान के संपर्क में थे। शायद इसी बीच दोनों युवक संक्रमित हुए होंगे। स्वास्थ्य विभाग की माने तो सकरी बटालियन के जवान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से दोनो ही युवक होंम क्वारंटीन में थे। अब उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके घर के अन्य सदस्यों की भी जांच करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 

पॉजिटिव महिला गुरुवार होगी भर्ती,,घर मे ही अन्य सदस्यों से रखा गया अगल…

देर शाम 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला को घर मे ही अन्य सदस्यों से अलग रखा गया है। जिसे गुरुवार को रायपुर एम्स भेजा जाएगा। आपको बता दे हैल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी नई गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...