बिलासपुर

जिले के कुपोषित बच्चों के लिए संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र बंद, क्या करें परिजन…..हालात चिंता जनक

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना महामारी के ख़ौफ़ ने मानव जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। ऐसे में इनदिनों सबसे ज्यादा समस्या कुपोषण से लड़ रहे बच्चो के सामने आ पड़ी है। क्योकि लॉक डाउन के बाद से ही जिला मुख्यालय के मातृ शिशु अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र को भी खाली करा लिया गया था। जिसके चलते यहां अति कुपोषित बच्चों को भी मजबूरन घर भेज दिया गया है जिसे अब तक शुरू नही किया जा सका है या यूं कहें कि इस ओर अब तक कोई सकारात्मक पहल नही हो सकी है! वैसे तो जिले में लॉक डाउन के बाद भी कई रियायतें दी जा रही है। लेकिन कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृ शिशु अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र को अभी तक खोला नहीं गया है। जिसके चलते कुपोषित बच्चों की जान जोखिम में पड़ गई है। जानकारों का मानना है की कुपोषित बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परिक्षण करना होता है। इसके बावजूद जिले के पोषण पुनर्वास केंद्र में पसरा सन्नाटा हॉस्पिटल प्रबंधन के सौतेले व्यवहार को दर्शा रहा है ऐसे में सवाल यह है कि क्या कुपोषित बच्चों की जानकारी हॉस्पिटल प्रबंधन को नहीं है? या फिर जिले के 6013 कुपोषित बच्चों की सुध लेने की फुर्सत नहीं मिल सकी है! 

लॉकडाउन में इलाज के बिना ही हॉस्पिटल से लौटाया कुपोषित बच्चो को..


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉक डाउन के दौरान भी कई कुपोषित बच्चों को इलाज के लिए लाया गया था। लेकिन कोरोना महामारी का हवाला देते हुए, उन्हें घर भेज दिया गया। उनकी हालत काफी गंभीर थी। जबकि आम दिनों में ही एनआरसी में औसतन 14 से 16 बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जाता था। इसके बंद होने से कई कुपोषित बच्चों के इलाज में कई समस्या आ रही है। 

ना इलाज ना पैसा मिल पा रहा कुपोषितों को..


मातृ-शिशु अस्पताल में स्थित पोषण पुनर्वास केन्द (एनआरसी) में संभाग के साथ ही दूसरे जिले के बच्चे भी इलाज कराने के लिए आते थे यहां मां के साथ बच्चों को 2 हफ्ते तक बेहतर डाइट दी जाती है। जिसमें प्रोटीन, विटामिन वाली हर खुराक का ध्यान रखा जाता। कुपोषित बच्चों के एक्टिविटी के लिए खिलौने, मनोरंजन के लिए टीवी चैनल लगाए गए। एडमिट बच्चों का इलाज के साथ ही परिजन को 15 दिन में 2250 रुपए भत्ता भी दिया जाता था, जो अब नही मिल पा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला