बिलासपुर

पुलिस कार्यवाही लगातार जारी, बिना मास्क लगाए निकलने वालो पर हुई वैधानिक कार्रवाई….अन्य मामलों में भी काटे गए चालान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – कोरोना संक्रमण के ख़ौफ़ के साए में जी रहे न्यायधानीवासियो को जागरूक करने बिलासपुर पुलिस ने काव्यता तेज कर दी है। जिले वासियो को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे पुलिस आम जनता को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करने की भी हिदायत दे रहे है। इसी कड़ी में रविवार को भी जागरूकता अभियान चलाया गया। इस बीच कुल 496 लोगो को बिना मास्क के घूमते पाए जाने पर उनके खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। जिसमे सिविल लाइन से 71, तारबाहर से 46, तोरवा से 15, सरकंडा से 140, सिटी कोतवाली से 133, कोनी से 16, सिरगिट्टी से 19, यातायात थाने से 15, सकरी से 8, बिल्हा से 7, सीपत से 16, चकरभाठा से 1 और रतनपुर पुलिस से 9 लोग शामिल थे। इसी तरह तारबाहर पुलिस ने 4 लोगों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की। जिसमें मिलाकर अब जिले में बिना मास्क के घूमने वाले 9 हजार समाज विरोधियों के खिलाफ कार्यवाही की जा चूंकि है। इसके अलावा रविवार अलग अलग थानों से 20 से अधिक आरोपियों को पकड़ा गया है। जो विभिन्न पुराने प्रकरण में फरार चल रहे थे। वही जिले में रेत माफियाओं पर नकेल कसने एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सभी थानेदारों को रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिसके तहत शनिवार और रविवार को 19 रेत से भरे हाइवा और ट्रैक्टर को गाड़ी जब्त कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार