पचपेड़ी

पचपेड़ी:- पुलिस ने स्थायी वारंटीयो पर की कार्रवाई….पति, पत्नी और बेटे को किया गया गिरफ्तार,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना पचपेड़ी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे गिरफ्तारी वारंट तामील अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लंबित स्थायी व गिरफ्तारी वारंटों की तामिली सुनिश्चित करें। इस क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज गुप्ता एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में थाना पचपेड़ी प्रभारी श्रवण कुमार टंडन ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम में प्रधान आरक्षक हरेंद्र खूंटे, आरक्षक रघुनाथ रेड्डी, आरक्षक गजपाल जागड़े एवं महिला आरक्षक यशोदा शामिल थे। पुलिस टीम ने प्रभावी रणनीति के तहत कार्य करते हुए केवतरा गांव में दबिश देकर तीन स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में उदय चंद पाटले 38 वर्ष, उनकी पत्नी कमलाबाई पाटले 36 वर्ष और आनंद पाटले 18 वर्ष शामिल हैं। तीनों आरोपी थाना पचपेड़ी क्षेत्र के निवासी हैं और इनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा पूर्व में स्थायी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला...