बिलासपुर

प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ को देंगे 33 हजार करोड़ की सौगात… सीएम साय ने तैयारियों का लिया जायजा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को बिलासपुर जिले के मोहभट्टा में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें लगभग 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ को लगभग 33 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर जनजातीय समुदाय और वंचित वर्ग के लिए पीएम जनमन योजना का सफल क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे बिरहोर, बैगा और पहाड़ी कोरवा जैसी जनजातियों को बड़ा लाभ मिल रहा है। सीएम साय ने कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री के हेलीपैड, मंच और बैठक व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए विशेष प्रबंध किए जाएंगे, ताकि आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। पानी, छाया और अन्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि हितग्राहियों को उनके घर से कार्यक्रम स्थल तक लाने और वापस घर पहुंचाने की पूरी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी, ताकि वे बिना किसी परेशानी के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के दौरान पांच विशाल डोम लगाए जाएंगे, जिससे बड़ी संख्या में लोग आसानी से कार्यक्रम देख सकेंगे। सीएम साय ने जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि वे खुद पूरी तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और यादगार बन सके।

error: Content is protected !!
Letest
चलती एंबुलेंस में गूंजी किलकारी...108 के जवान बने फरिश्ता; जच्चा-बच्चा सुरक्षित बिलासपुर:- पुराने मकान का छज्जा तोड़ते वक्त टूटी जिंदगी की डोर, ऊंचाई से गिरे दो मजदूर, एक की मौत, द... VIDEO मस्तूरी:- जमीन का बंटवारा या रिश्वत का सौदा? वायरल वीडियो में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन...