बिलासपुर

कोरोना जांच केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों से दुर्व्यवहार, सुरक्षा के अभाव में रोजाना विवाद की स्थिति….पुलिस बल का हो रहा इंतजार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में एक तरफ कोरोना संक्रमण की आंधी चल रही है तो दूसरी ओर स्वास्थ्य महकमा अपने कर्मचारियों के साथ इस विकट परिस्थिति में भी अपनी सेवाएं देने मैदान में खड़ा हुआ है, बावजूद कुछ ऐसे तत्व उल्टे ही स्वास्थ्य कर्मियों से दुर्व्यवहार कर विवाद की स्थितियां निर्मित कर रहे है, जिससे अपनी ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आई है, बावजूद इसके ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्यकर्मी कोरोना जांच केंद्रों में बिना अवकाश के जुटे हुए है। जबकि हालही में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच के लिए समय भी निर्धारित कर दिया गया है। जिसके बाद भी कर्मचारी लोगों को जल्द रिपोर्ट उपलब्ध हो सके यह प्रयास करते हुए निर्धारित समय अवधि के बाद भी जांच की सुविधा प्रदान कर रहे है, लेकिन इस दबाव पूर्ण कार्य के दौरान अब लोगों के दुर्व्यवहार का सामना भी स्वास्थ्य कर्मियों को करना पड़ रहा है। खासकर शहर के भीतर स्थित कोरोना जांच केंद्रों में लोग आक्रामक होकर कर्मियों से भिड़ रहे और विवाद की स्थितियां बना रहे है, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा वहाँ जांच के लिए पहुँचने वाले अन्य मरीज़ो को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उच्च अधिकारी कर चुके है पुलिस बल की मांग…

कोरोना जांच केंद्रों में हो रही समस्या से जिले के स्वास्थ्य अधिकारी भी अवगत है, जिन्होंने बेहतर व्यवस्था संचालित रखने पुलिस बल की मांग भी की है, लेकिन अब तक पुलिस बल की तैनाती कोरोना जांच केंद्रों के पास नही की गई है। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा जांच कराने वहाँ पहुँचने वाले लोगों को रोजाना ऐसे हालातों का सामना करना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की... बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग,