छत्तीसगढ़बिलासपुर

रतनपुर में पौने दो लाख की चोरी, शटर अटास कर सराफा दुकान पर बोला धावा

शहरी क्षेत्रों के अलावा अब ग्रामीण इलाकों में भी लगातार चोरी की घटनाओं ने पुलिस के नाक में दम कर दिया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रतनपुर के सबसे व्यस्त और चहल-पहल वाले चौक पर चोरों ने दुकान का शटर अटास कर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया । महामाया चौक स्थित श्रृंगार ज्वेलर्स को रात में चोरों ने निशाना बनाया। दुकान के शटर को अटासकर चोर दुकान में प्रवेश किए और दुकान में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए के चांदी के सिक्कों के साथ चांदी का नोट आर्टिफिशियल ज्वेलरी मुकुट मूर्ति पूजा सामग्री प्लेट कटोरी पुराने सिक्के भी अपने साथ ले गए । चोरी गए जेवरातो की कीमत करीब पौने दो लाख रूपए बताई जा रही है । सुबह दुकान पहुंचने पर दुकान संचालक शशिभूषण सोनी को चोरी की जानकारी हुई, जिन्होंने तुरंत रतनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी । रतनपुर पुलिस भी फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंच गई और चोरों की पतासाजी में जुट गई। रतनपुर पुलिस के अनुसार शातिर चोरों ने दुकान के सामने दुर्गा सारथी लक्ष्मी सारथी और रहमान खान के रिक्शे को इस तरह खड़ा कर दिया था ताकि सड़क से गुजरने वालों की निगाह उन पर ना पड़े। फिर ईंट और पत्थर की मदद से तालो को तोड़ दिया।

बांस की मदद से उन्होंने शटर को अटासा और दुकान में प्रवेश करने के लिए उन्होंने सब्बल का भी उपयोग किया। महामाया चौक में लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ,जिससे चोरों का सुराग लग सकता है । पुलिस के अनुसार घटना रात 1:00 बजे से लेकर 3:00 बजे के बीच घटित हुई है । चोरी की घटना के बाद कई संदेहिओ को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। शहरी क्षेत्रों के अलावा अब ग्रामीण इलाकों में भी लगातार चोरी की घटनाओं ने पुलिस के नाक में दम कर दिया है। अभी पुराने मामले सुलझ भी नहीं पाए थे कि रोज सूची में चोरी के नए मामले दर्ज हो रहे हैं। इससे आम आदमी में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज