मस्तूरी

मस्तूरी:- घर से अचानक गायब मासूम हिमांशु की 15 km. दूर नहर में मिली लाश

उदय सिंह

मस्तूरी– थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिकारी निवासी डेढ़ वर्षीय मासूम हिमांशु यादव, पिता रामनाथ यादव जो बुधवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गया था, उसका शव शुक्रवार सुबह नहर में मिला। मासूम के लापता होने के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम उसकी लगातार तलाश कर रही थी।बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हिमांशु घर में खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने बताया कि उसने इशारे से ब्रश मांगा और घर के पीछे बाड़ी में खेलने चला गया। थोड़ी देर बाद जब परिजनों ने तलाश की तो वह बाड़ी में नहीं मिला। खोजबीन के दौरान नहर किनारे उसका ब्रश पड़ा मिला, जिससे आशंका जताई गई कि बच्चा नहर में गिर गया होगा।

मामले की जानकारी मिलने पर गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने खारंग जलाशय से निकली नहर में लगभग 10 किलोमीटर तक बकरकुदा और डगनिया इलाके तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अंधेरा होने पर अभियान रोकना पड़ा।शुक्रवार सुबह पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केवतरा में ग्रामीणों ने नहर में झाड़ियों के बीच फंसे एक छोटे बच्चे का शव देखा। सूचना पर मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश टांडेकर अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को बुलाया। शव की पहचान लापता हिमांशु यादव के रूप में हुई।

करीब 15 किलोमीटर दूर मिली मासूम की लाश देखकर परिजन बदहवास हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच शुरू कर दी है। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला