मुंगेली

जमीन विवाद बनी जघन्य हत्या की वजह, लाठी डंडे से पिट पीटकर 3 को उतारा मौत के घाट….तिहरे हत्याकांड से अंचल में मची सनसनी

टेकचंद कारड़ा

मुंगेली – जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जरेली में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है।वही दो को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है,जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस ने घटना में शामिल 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरिया क्षेत्र के कोटवार ने पथरिया थाने में सूचना दी कि तीन लोगों की हत्या हो गयी है।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच कार्यवाही शुरू की।ट्रिपल मर्डर की सूचना पर जिले के पुलिस कप्तान भी अरविद कुजूर भी मौके पर पहुंच गए।शवो का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजवाया और घायलों को पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ,जहाँ से प्राथमिक उपचार पश्चात उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस हत्याकांड के बारे में जानकारी जुटाने में लगी पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गणेश राम बघेल पिता गंगा प्रसाद 55 वर्ष और आरोपी तेजराम बंजारे के बीच पिछले दस वर्ष से बाड़ी के मेढ़ को लेकर विवाद चला आ रहा है और कहा सुनी होती रहती थी।कुछ दिनों पूर्व भी दोनों परिवार के बीच आपस मे मारपीट हुई थी जिसकी रिपोर्ट भी हुई थी।सोमवार की शाम भी दोनों परिवार वालो के बीच विवाद हुआ था।आज सुबह होते ही फिर विवाद हुआ और तेजराम और परिवार के सदस्यों ने मृतक गणेश राम बघेल के ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया इससे गणेश के सिर पर गंभीर चोटें आई और वह वही ढेर हो गया।

इसके बाद आरोपियों ने गणेश के बेटे लोचन बघेल पिता गणेश राम 34 वर्ष और कु सरिता बघेल पुत्री गणेश बघेल 31वर्ष पर भी लाठी डंडे से वार किया जिससे दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।बीच बचाव में आये परिवार के अन्य सदस्य भी बुरी तरह घायल हो गए।

इस मार पीट में तेज राम और अन्य आरोपियों को भी चोट लगी है।

पुलिस की पुछताछ जारी है फिलहाल पथरिया पुलिस ने आरोपियों तेजराम बंजारे पिता मानसिंह उम्र 54 वर्ष, मुकुंद बंजारे पिता तेजराम उम्र 30 वर्ष,इतवारा बाई पति तेजराम 50 सहित सरोज बाई और सुशीला को पकड़कर थाने ले आयी है।आरोपियों का डॉक्टरी मुलाहिजा और कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला