बिलासपुर

ईलाज में लापरवाही पर केयर एंड क्योर हॉस्पिटल को नोटिस….3 दिनों में देना होगा जवाब

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना मरीजो के इलाज में लगातार हो रही लापरवाही को लेकर देर सवेर स्वास्थ्य विभाग ने सक्रियता दिखाई है। जिसके तहत केयर एन्ड क्योर हॉस्पिटल प्रबंधन को सीएमएचओ डॉ प्रमोद महाजन ने नोटिस भेजा है। जिसमे उनके ऊपर लगाए गए आरोपो पर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। मालूम हो बीते 28 अप्रैल को केयर एंड क्योर अस्पताल में आधा दर्जन कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी, जिसके बाद मरीजों के परिजनों ने अस्पताल में जाकर जमकर हंगामा मचाया था। जिसके बाद परिजनों ने मरीजो के इलाज में लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्यवाही के लिए जिला कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग से लिखित शिकायत थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस थमाया है। जिसमे उनके ऊपर संक्रमित मरीजो के इलाज में लापरवाही के लगे आरोपो पर अपना पक्ष रखने 3 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही शिकायतकर्ता के मरीजो के इलाज से संबंधित सारे दास्तवेजो की मांग की है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले में उचित कार्यवाही की बात कही जा रही है। इसके क्योर एंड क्योर हॉस्पिटल के खिलाफ एक महिला ने भी अपने पति के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। उनका आरोप है कि, उनके पति स्वस्थ हो चुके थे और अस्पताल ने खुद इसकी जानकारी उन्हें दी थी, लेकिन अचानक से उन्हें अस्पताल ने यह कह दिया कि उनके पति की मौत हो गई। जिसे लेकर उन्हें संदेह है और उन्होंने अस्पताल के सीसी फुटेज की मांग पुलिस से की है। 

error: Content is protected !!
Letest
उत्तरी बाईपास के एलाइनमेंट क्षेत्र में सेंदरी, रमतला, बिरकोना, नगोई, बिजोर, मोपका, दोमुहानी और ढेंका... रक्षा बंधन से लौट रही महिला को ट्रेन में लगी झपकी, शातिर ने उड़ाया पर्स, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पु... एकजुट हुए बिलासपुर के रियल एस्टेट कंसल्टेंट...नई यूनियन का हुआ आगाज, हादसे का राज खुला: ट्रक विवाद में दोस्त की हत्या...लाश को कार के नीचे रख रचा एक्सीडेंट का नाटक जमीन के लालच में रिश्तों का कत्ल: कुदारी से भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट,सबूत मिटाकर पुलिस को भी किय... हत्या के मामले में दोषसिद्ध पंचायत सचिव बर्खास्त.... जिला पंचायत ने जारी किया आदेश मामूली विवाद में गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला, तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा बिलासपुर जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित...हलषष्ठी, महाष्टमी और भाई दूज पर रहेगी छुट्टी, 2.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन ने खोली साइबर ठगी की नई कड़ी... बैंक खातों को बनाया ‘म्यूल अकाउंट’ बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने म...