रायपुर

कोरोना अपडेट :- प्रदेश में 24 घंटे में 15000 नए संक्रमित तो 200 से अधिक मौतें… जारी है कोरोना का कहर

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – पूरी दुनिया मे हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस का कहर छत्तीसगढ़ मे भी काबू में नहीं आ रहा है। विगत दिनों की अपेक्षा प्रदेश मे पिछले 24 घंटे में 14994 नए मामले सामने आए है। यह एक दिन में नए मामलो में संक्रमित मामलों की संख्या 728700 हो गई है। जिसमे से एक दिन में 216 लोगो ने अपनी जान गवा दी है। हालाकि इस संक्रमण से 12804 लोग उबर पाएं है। जबकि अब भी 118958 मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे है। शुक्रवार को रायपुर बिलासपुर नहीं बल्कि दुर्ग और कोरबा जिले में संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है वैसे तो प्रदेश के 5 जिलों में ही करो ना का आक्रमक रूप देखने को मिल रहा है जिसमें सबसे ज्यादा मामले दुर्ग जिले में सामने आए हैं तो वही कोरबा जिले में भी एकाएक संक्रमित ओं की संख्या बड़ी है आंकड़ों की माने तो रायपुर में आज 1118 नए मरीज मिले हैं, जबकि दुर्ग में 1310 नए केस आए हैं। बिलासपुर में 1081, रायगढ़ में 879, कोरबा में 1236, जांजगीर में 1077 नए मरीज मिले हैं। इधर प्रदेश के 19 जिलों में कोरोना मौत का तांडव जारी रखा है जहां 216 मरीजों ने 24 घंटों में अपनी जान गवाई है। हैल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार प्रदेश के पांच जिलों में ही मौत के सर्वाधिक मामले सामने आए है। रायपुर में 56, बिलासपुर में 31 लोगों की मौत हुई है। दुर्ग में 20, राजनानंदगांव में 19, धमतरी में 12, कोरबा में 15 और जांजगीर में 17 मौत हुई है। जिनके साथ अब प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 8581 हो गई है। 

संक्रमण की रफ्तार में आई आंशिक कमी, लेकिन मौत के मामले अभी सर्वाधिक..

बिलासपुर जिले में कोरोना की गति में आंशिक कमी आई है। जहाँ बीते 24 घण्टो में 1081 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। जिनमे एकबार फिर सबसे अधिक 556 मरीजो की पहचान ग्रामीण क्षेत्रों से की गई है। जबकि शहरीय इलाको से इनके अपेक्षाकृत 525 मरीज मिले है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 50529 हो गई है। जिले में हर गली मोहल्ला से श्रमिकों की पहचान स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है कोरोना के जग में हर समुदाय के लोग आ चुके हैं इधर जिले में कोरोना की आंधी रोजाना दर्जनों जिंदगियों को निगल रही है। बिलासपुर वर्तमान में औसतन 45 मरीजो की मौत हो रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 46 मरीजो की मौत अलग अलग हॉस्पिटलों में हुई है। इनमे एक मरीज की मौत होम आइसोलेशन में हुई है। इन मरीजो में अधिकांश की उम्र 40 से अधिक है। वही वर्त्तमान में कोरोना से मारने वाले मरीजो में सबसे अधिक 37 मरीज बिलासपुर जिले के है। जबकि अन्य जिलों से 9 मरीजो की मौत हुई है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 1005 हो गई है। 

error: Content is protected !!
Letest
नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग... मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित मल्हार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर हितग्राहियों का हुआ सम्मान...भाजयुमो ने किया खास क... बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार