छत्तीसगढ़बिलासपुर

कुख्यात सट्टेबाज किशन बजाज का बेटा अपने साथी के साथ पुलिस की गिरफ्त में

यही वजह है कि कुख्यात किशन बजाज का गैंग फिर से सक्रिय हो गया है और बिलासपुर में उसका काम उसका बेटा राजेश बजाज देख रहा है जिसने अपनी गतिविधि तेज कर दी है

सत्याग्रह डेस्क

बिलासपुर का कुख्यात सट्टेबाज किशन बजाज लंबे समय से फरार है। किशन बजाज बाहर से अपना धंधा ऑपरेट कर रहा है ।वही बिलासपुर में उसका काम उसका बेटा राजेश बजाज देख रहा है ।हालांकि राजेश बजाज भी कई बार सट्टा पट्टी मामले में कोतवाली सरकंडा और सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। एक बार फिर पुलिस को सूचना मिली कि राजेश बजाज अपने साथी जितेंद्र छाबड़ा के साथ मिलकर अमेरी चौक सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास बड़े पैमाने पर सट्टा खिला रहा है ।पूरी तैयारी के साथ इस बार विशेष टीम सूचना स्थल पर पहुंची तो पाया कि सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास राजेश बजाज और जितेंद्र छाबड़ा मिलकर सट्टा खिला रहे हैं। पुलिस ने दोनों को धर दबोचा । इनके पास से एक मोबाइल 18000 रुपए और एक लाख रुपए की सट्टा पट्टी बरामद हुई है।

वैसे तो सबसे अधिक सट्टा क्रिकेट मैच पर लगता है ,लेकिन इन दिनों चुनाव नतीजे आने हैं और जीत हार पर जमकर सट्टा खेला जा रहा है। यही वजह है कि कुख्यात किशन बजाज का गैंग फिर से सक्रिय हो गया है और बिलासपुर में उसका काम उसका बेटा राजेश बजाज देख रहा है जिसने अपनी गतिविधि तेज कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...