बेलतरा

कोरोना मरीजो के लिए राहत की खबर, 25 बेड के साथ ऑक्सीजन कसन्ट्रेटर की तैयारी, बेलतरा छात्रावास निरीक्षण में पहुचे विधायक, कोविड केयर सेंटर जल्द प्रारम्भ होने की बात कही

उमलेश जायसवाल 

बेलतरा – जनप्रतिनिधियों औऱ लोगों की मांग पर बेलतरा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में 18+ वैक्सीनेशन के निरीक्षण में पहुचे बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत बेलतरा में स्थित आदिवासी छात्रावास बेलतरा में 25 बेड से साथ ऑक्सीजन कसन्ट्रेटर युक्त कोविड केयर सेंटर जल्द प्रारम्भ करने की पहल करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बेलतरा विधायक रजनीश सिंह व बिल्हा जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बेलतरा स्थित आदिवासी छात्रावास औऱ प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण किया औऱ डॉक्टरो से बेलतरा क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली।  जो बहुत ही चिंताजनक हैं। चूकी बेलतरा क्षेत्र शहर से 50 किलोमीटर की दूरी में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ साथ लगभग 70-80 गाँवों का सेंटर बेलतरा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र हैं।

जहा आसपास के लोग कोविड टेस्ट के लिए आते हैं। कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बेलतरा में कोविड केयर सेंटर का होना अतिआवश्यक हैं। जिससे लोगों को उचित समय में सही ईलाज हो सके। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विधायक का कोविड केयर सेंटर बनाने का प्रयास बहुत ही सराहनीय हैं।  बेलतरा में 25 बेड का कोविड केयर हॉस्पिटल प्रारंभ होने पर कोरोना के मरीज जिनको ऑक्सीजन की कमी है उनको मशीन से आक्सीजन मिलना शुरू हो जाएगा। जिससे बेलतरा  सहित आस पास के लोगो को इसकी सुविधा का लाभ मिलेगा। ग्राम पंचायत बेलतरा के जनप्रतिनिधि कोरोना काल मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रही है। पिछले वर्ष लॉक डाउन के समय पैदल आने वाले सैकड़ों लोगों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था पंचायत द्वारा किया गया था।

लॉक डाउन के समय कोई भी व्यक्ति बेलतरा से भूखा नही गुजरा था। निरीक्षण में बिल्हा जनपद सीईओ बी.आर वर्मा, पीएससी प्रभारी घनश्याम तिवारी, जनपद सदस्य सदानंद सराफ, अनीश सोनु धीवर, सचिव अजय डोंगरे, कृष्णा यादव आदि उपस्थित रहें। दुरस्त अंचल क्षेत्र व आसपास के वनवासीयों के लिए बिलासपुर आने जाने में बहुत दूर व समय लगता हैं। इसलिए बेलतरा में स्थित आदिवासी छात्रावास को कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ विभाग से बात करके 25 बेड व ऑक्सीजन कसन्ट्रेटर युक्त कोविड केयर सेंटर जल्द प्रारम्भ करने की गंभीर प्रयास करेंगे। 

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा...एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग बिलासपुर:- फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...कब्जे से 1 कार और नगद बरा... छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती,