गरियाबंद छत्तीसगढ़

हीरा तस्करों से 440 नग 50 लाख कीमती हीरा जप्त जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, पूर्व में 07 प्रकरणों में 672 नग हीरा किया गया है जप्त

रमेश राजपूत

गरियाबंद – जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। जिससे जिले में लगातार अभियान चलाकर हीरा तस्करों, अवैध शराब बिक्री, गांजा विक्रेता एवं जुआ/सट्टेबाजो पर नकेल कसी है। गरियाबंद जिले में पहली बार 440 नग हीरा कीमती लगभग 50 लाख रूपये दो आरोपी हीरा तस्करों से जप्त कर कार्यवाही की गई है। पूर्व में 07 प्रकरणों में 672 नग हीरा जप्त कर आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बहुमुल्य हीरा अपने पास रखकर सफेद रंग की होण्डा एक्टिवा में छुरा-फिंगेश्वर मार्ग होते हुए रायपुर की ओर जा रहे है। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी फिंगेश्वर के नेतृत्व में टीम गठित कर नाकाबंदी पाईन्ट लगाने निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी फिंगेश्वर उप निरीक्षक भूषण चन्द्राकर द्वारा बोरिद चैक

(फिंगेश्वर) के पास नाकाबंदी पाईन्ट लगाया गया और छुरा की तरफ से आने वाली वाहनों को सघनता से चेक किया गया। चेकिंग के दौरान होण्डा एक्टिवा में सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर हड़बड़ा गये और भागने लगे, जिसे सजगता से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये दोनों व्यक्ति की तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 440 नग हीरा मिला। आरोपियों से पुछताछ करने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नही किया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना फिंगेश्वर में धारा 379,34 भादवि, 4(21) माइनिंग एक्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से प्राप्त 440 नग हीरा, प्रयुक्त दोपहिया वाहन एवं मोबाईल को जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फिंगेश्वर उप निरीक्षक भूषण चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक रणजीत साहू, नेमीचंद पटेल, आरक्षक कृतेश प्रजापति, लक्ष्मीकांत साहू, भूषण निषाद, भोगचंद कश्यप का कार्य सराहनीय रहा।

गरियाबंद जिले के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने बताया कि जिले में तस्करों के खिलाफ अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। पूर्व में भी माईनिंग एक्ट, वन्यप्राणी अधिनियम, नारकोटिक्स एक्ट, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत लगातार कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:-

(01) सुभाष मंडल पिता गौरंग मंडल उम्र 43 वर्ष साकिन वार्ड नं. 55 टिकरापारा भगत सिंह चैक मिश्र सदन रायपुर थाना टिकरापारा, जिला रायपुर (छ.ग.)

(02) उज्जवल चंन्द्राकर पिता पवन चन्द्राकर उम्र 30 वर्ष साकिन वार्ड नं. 08 एकता चैक दलदल सिवनी मोवा थाना मोवा जिला रायपुर (छ.ग.)

जप्त सामग्री:-

(01) कागज की पुड़िया में 440 नग हीरा पत्थर खनिज पदार्थ कीमती 50 लाख रूपये

(02) एक मोटर सायकल होण्डा एक्टिवा सी.जी. 04 के.आर. 4813 कीमती 30,000/- रूपये

(03) दो नग मोबाईल जुमला कीमती 5,000/- रूपये

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...