छत्तीसगढ़रतनपुर

बूढ़ा महादेव के जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु, रतनपुर में महाशिवरात्रि पर भोले की गूंज

इसकी खासियत यह है कि इसमें कितना भी जल अभिषेक किया जाए वो पूरा का पूरा जल इसमें समाहित हो जाता है कलयुग का यह एक सुखद आश्चर्य है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

भगवान शंकर के स्वयंभू लिंगो में से एक रतनपुर का वृद्धेश्वर महादेव का अति प्राचीन मंदिर जो अपनी प्रसिद्धि के साथ अनेक गूढ़ रहस्यों को समेटे हुए है । इस वृद्धेश्वर महादेव को बोलचाल की भाषा में बूढ़ा महादेव भी कहा जाता है। यह मंदिर सुरम्य वादियों के बीच राम टेकरी की तराई पर स्थापित है जहां पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह से ही भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था । इसी तरह से आज महाशिवरात्रि पर्व पर मां महामाया मंदिर, पंचमुखी मंदिर, कंठी देवल मंदिर में पूजा अर्चना दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे ।
राम टेकरी के नीचे स्थित वृद्धेश्वर महादेव का अति प्राचीन मंदिर है जो पूरे क्षेत्र में अनूठा है। इस मंदिर के निर्माण के संबंध में कोई स्पष्ट प्रमाण अभी तक नहीं मिल पाया है एक किवदंती के अनुसार ऐसी जनश्रुति है कि इस मंदिर को द्वापर युग में राजा वृद्धसेन ने बनवाया था जिसने अपने नाम के अनुरूप उसका नाम वृद्धेश्वर नाथ महादेव रख दिया जिसका अपभ्रंश बूढ़ा महादेव के नाम से भी जाना जाता है । इस मंदिर के संबंध में पुजारी पंडित कृष्णा महाराज ने यह भी बताया कि यह मंदिर काफी जीर्णसिर्ण अवस्था में थी जिसका जीर्णोद्धार सन 1050 में राजा रत्नदेव ने करवाया था जिन्होंने रतनपुर नगरी को बसाया था । इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहाँ स्वयंभू शिव लिंग स्थापित है इसमें लिंग नहीं है।

यह महादेव जटा रूप में विराजमान है जिसमें हमेशा जल भरा रहता है इसकी खासियत यह है कि इसमें कितना भी जल अभिषेक किया जाए वो पूरा का पूरा जल इसमें समाहित हो जाता है कलयुग का यह एक सुखद आश्चर्य है इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक पाषाण नंदी भी विराजमान है जिसकी पूजा के पश्चात भक्तगण भीतर प्रवेश करते हैं। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर सुबह 4:00 बजे से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों का ताता लगा हुआ था। देर शाम तक भक्तगण अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए इस महादेव की पूजा-अर्चना करते रहे । इसी तरह से सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी मंदिर, पंचमुखी मंदिर, कंठी देवल मंदिर मे भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर पूजा अर्चना दर्शन किया है । जहां पर उन्होंने अपने परिवार के लिए सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद भी मांगा है ।

error: Content is protected !!
Letest
तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्...