बिलासपुर

लॉक डाउन में जिम खोलकर नियमों की उड़ा रहे थे धज्जियां, निगम अमले ने किया सील…संचालक पर हुई कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रदेश के साथ ही जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी सख्ती से लॉक डाउन का पालन कराने का प्रयास कर रहे है। जिससे लोग बेवजह घर से बाहर न निकले, पर इसके बावजूद कुछ लोग शासन द्वारा जारी गाइडलाइंन का उल्लंघन करने से बाज़ नही आ रहे है। बीते दिनों निगम के अतिक्रमण शाखा की टीम ने शनीचरी बाजार स्थित गुरुकृपा ट्रेडर्स को सील किया था, साथ ही एक दुकानदार के ऊपर कार्यवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की गई थी, वही जिला कलेक्टर को शिकायत मिल रही थी कि लॉक डाउन के दौरान जिम का संचालन किया जा रहा है।

जिस पर कलेक्टर ने निगम आयुक्त से चर्चा की, जिसके बाद निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने निगम अमले को जांच कर उक्त जिम संचालक के ऊपर कार्यवाही करने निर्देश दिए,

आयुक्त के आदेश के बाद निगम की टीम शहर में स्थित विभिन्न जिम- जिसमे बाजपाई जिम, बॉडी लाइफ फिटनेस जिम, साधु राम वाचनालय जिम, लिंक रोड स्थित स्काई जिम, बॉडिलाइन फिटनेस जिम को निरीक्षण के दौरान बंद पाया लेकिन इस दौरान राजकिशोर नगर स्थित फिटनेस जोन जिम खुली मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले ने फिटनेस जोन जिम को सील कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार