मुंगेली

ग्रामीण हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार…लगातार लोग फंस रहे जाल में, फिर झांसे में लेकर 60 हजार पार

भुवनेश्वर बंजारे

मुंगेली – प्रदेश भर में ऑनलाइन ठगी का जाल इस कदर फैल चुका है कि अब आए दिन लोग शातिर ठगों के जाल में फस कर अपने रुपए गवा रहे हैं इसी कड़ी में मुंगेली जिला अंतर्गत लोरमी थाना के ग्राम सिमरिया के ग्रामीण के साथ भी 60,376 रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत प्रार्थी राजेंद्र कुमार राजपूत ने लोरमी थाने में दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 18 नवंबर को एक अज्ञात नंबर से उनके पास कॉल आया था।

जिसमें बैंक कर्मचारी बन कर शातिर ठग ने पहले तो प्रार्थी के क्रेडिट कार्ड नंबर की पुष्टि की और उसके बाद उसे बंद कराने का प्रस्ताव प्रार्थी के समक्ष रखा। जिस पर हामी भरने के बाद शातिर ठग ने प्रार्थी को बातों में उलझा कर ओटीपी नंबर ले लिया। जिसके बाद प्रार्थी राजेंद्र कुमार राजपूत के बैंक एकाउंट से चार किश्तों में 60376 रूपए कट गए जिसकी शिकायत उन्होंने संबंधित थाने में दर्ज कराई है इधर प्रार्थी की शिकायत के बाद लोन में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम