बिलासपुर

सुने मकान को लगातार निशाना बना रहे अज्ञात चोर, फिर टूटे दो घरों के ताले…..लाखों के माल पर किया हाथ साफ

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर के बीच लॉक डाउन के दौरान भी अज्ञात चोरों की पैनी नज़र सुने मकानों पर है, जहाँ मौका मिलते ही धावा बोलकर बड़ी बड़ी चोरी की घटनाओं को आसानी से अंजाम दिया जा रहा है, एक बार फिर अज्ञात चोरों ने दो मकानों को अपना निशाना बनाया है और लाखों की घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पंचवटी कालोनी राजकिशोर नगर में बी उषा राव का घर है जिसके फस्ट फ्लोर में वह रहती है और ग्राउंड फ्लोर पर किराए में विमलेश कुमार सिंह का परिवार रहता है। मकान मालकिन बी उषा राव पहले से विशाखापत्तनम गई हुई है और विगत 6 मई को विमलेश की फैमिली भी मध्यप्रदेश अपने गाँव मे थी, इसी दौरान घर मे काम करने वाली ने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है,

जिसने आस पास के लोगो को इसकी जानकारी दी और फोन पर प्रार्थी को सूचना दी, जिनके बताए अनुसार आज प्रार्थी जब घर पहुँचे तो पाया कि सभी दरवाजो के ताले टूटे हुए है, वही विमलेश के घर से नगदी 25 हजार रुपए सहित लाखो के गहने गायब है इसके अलावा मकान मालकिन के बाहर होने की वजह से चोरी गए सामानों का सही आंकलन नही हो पाया है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि 10 लाख से अधिक की चोरी हुई है, फ़िलहाल मामले में सरकंडा पुलिस बयान के आधार शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...