छत्तीसगढ़बिलासपुर

एक और शातिर ठग झारखंड से पकड़ाया, रायपुर बिलासपुर के कई थानों में दर्ज थे मामले

पुलिस पूछताछ में पता चला कि रविशंकर ओझा पर सैकड़ों मामले तो सिर्फ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग थानों में ही दर्ज है, जबकि ऐसे कई मामले देशभर के थानों में भी है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

ठगी के अधिकांश मामलों में लोगों को किसी ना किसी तरह का प्रलोभन देकर उन्हें शीशे में उतारा जाता है । हवाई जहाज के सस्ते टिकट देने का लालच देकर डाल्टनगंज झारखंड के रविशंकर ओझा ने लोगों को चुना लगाया था। लंबे वक्त से प्रदेश की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस को उसे धर दबोचने में कामयाबी मिली। कुछ समय पहले रविशंकर रायपुर के मैग्नेटो मॉल में मितान ट्रेवल्स एजेंसी के नाम एयर टिकट बुकिंग किया करता था। पहले वह अहमदाबाद में नियुक्त था साल 2016 में उसका ट्रांसफर रायपुर में हो गया। इस दौरान अलग-अलग लोगों से संपर्क में आने के बाद उसने प्रलोभन देना शुरू किया कि वह महंगी एयर टिकट को सस्ते में उपलब्ध करा सकता है। कई लोग उसके झांसे में आ गए, जिनमें हाई कोर्ट अधिवक्ता राजकुमार बाजपाई भी थे। रविशंकर ने एयर टिकट देने के नाम पर राजकुमार बाजपाई से 27000 रुपए ठग लिए ,जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली थाने में की थी। ठग रविशंकर ओझा के नाम से सिरगिट्टी चकरभाटा और रायपुर तेलीबांधा थाना में भी कई शिकायत दर्ज थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बिलासपुर ट्रांसफर होने से पहले मोहम्मद कलीम को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी जिसमें उन्हें कामयाबी मिली। मोहम्मद कलीम के नेतृत्व में पुलिस टीम झारखंड पहुंची। रांची में छानबीन के बाद शातिर ठग रविशंकर ओझा को एक होटल के बाहर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि रविशंकर ओझा पर सैकड़ों मामले तो सिर्फ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग थानों में ही दर्ज है, जबकि ऐसे कई मामले देशभर के थानों में भी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...