बिलासपुर

तोरवा पुलिस ने ढाई लाख रुपए चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार….1.90 लाख रुपए बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटरसाइकिल की डिक्की से ढाई लाख रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 1 लाख 90 हजार 500 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी महावीर साहू निवासी सुकरी कला, थाना उरगा कोरबा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 23 अगस्त को अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 एवी 2136 से व्यापार विहार बिलासपुर किराना सामान लेने आया था। प्रार्थी ने आरोपी सुंदरलाल धीवर उम्र 35 वर्ष, निवासी कोसमंदा,

थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा को फोन कर बताया था कि लगभग ढाई लाख रुपए का किराना सामान खरीदना है। आरोपी से पहले से जान पहचान होने के कारण उसने उसे सामान वाहन में लोड कराने बुलाया था। तोरवा के गुरु नानक चौक पर मिलने के बाद प्रार्थी ने अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की से 1000 रुपए निकालकर आरोपी को पुरानी उधारी लौटाई। इसके बाद जब प्रार्थी भीड़ में व्यस्त हो गया, तभी आरोपी ने मौका पाकर डिक्की में रखे 2 लाख 50 हजार रुपए चोरी कर लिए और वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद जब प्रार्थी ने डिक्की चेक की तो पूरी रकम गायब थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपी की तलाश कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल एवं सीएसपी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके गांव कोसमंदा चांपा से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए 2.50 लाख में से उसने पवन बरेठ निवासी सिवनी को 1 लाख रुपए उधार दिए थे, 40 हजार रुपए जुए में हार गया तथा करीब 19 हजार रुपए खाने-पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी से शेष 1 लाख 90 हजार 500 रुपए नकद जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध सिद्ध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु... जमीन विवाद की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हिर्री थाना क्षेत्र में हुई घटना, मामला दर्ज सीपत: एक घंटे में साफ हुआ 25 बकरा-बकरियों का पूरा झुंड, पशुपालक किसान को 1.25 लाख का नुकसान, अज्ञात ... सरकारी शराब दुकानों में नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी... फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाए, 2 गिरफ... डंडे से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, तबाह हुआ परिवार