कोटा

पेड़ पर 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….कोटा पुलिस जुटी जांच में

ठा. प्रेम सोमवंशी

कोटा – थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भवन पटैता के पास ही स्थित राजेश साहू के घर के सामने कटहल पेड़ पर मृतक गुलशन साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम मरहीकापा निवासी ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह जब राजेश साहू पटैता निवासी ने देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर के सामने कटहल पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है तो इसकी सूचना ग्राम पंचायत सरपंच व कोटवार को दी की एक अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगा ली है ग्राम पंचायत सरपंच भूपेंद्र जगत के द्वारा कोटा पुलिस को इसकी सूचना दी गई, मौके पर पहुंची टीम के द्वारा पेड़ पर लटके मृतक के शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा बयान उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है जिसकी जांच कोटा पुलिस कर रही है।
मृतक युवक के चाचा रामकुमार साहू के अनुसार युवक बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुका है और घर से मंगलवार को बिलासपुर जा रहा हूं करके निकला था लेकिन देर शाम रात तक घर वापस नहीं लौटा और इसकी जानकारी बुधवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली की ग्राम पटैता में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की मां रेलवे विभाग में पदस्थ है जोकि कोटा के धौराभाठा मोहल्ले में चार-पांच वर्षों से  रहते थे। अब सवाल यह पैदा हो रही है कि आखिर युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया? और राजेश साहू के घर के सामने फांसी क्यों लगाई? मामला कहीं दूसरा तो नहीं मृतक युवक का राजेश साहू पटैता निवासी से कोई संबंध नहीं है उसके बावजूद भी उनके घर के सामने आखिर फांसी के फंदे पर रबड़ युक्त रस्सी से युवक ने फांसी क्यों लगाई खैर यह तो जांच का विषय है? मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है कोटा पुलिस मृतक के कॉल डिटेल सहित अन्य बिंदुओं पर जाँच करने बात कह रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल आने के बाद ही पता चल सकेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।

error: Content is protected !!
Letest
बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया