बिलासपुर

रेलवे प्लेटफॉर्म से आदतन गांजा तस्कर गिरफ्तार…कब्जे से मिला 18 किलोग्राम गांजा, जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रेन के माध्यम अवैध हथियार, नशीले पदार्थों की तस्करी बड़ी ही आसानी से की जा रही है, हालांकि की पुलिस समय समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद है, जो पकड़े जाने के बाद फिर से छूटकर उसी काम को अंजाम दे रहे है, ऐसा ही एक मामला जीआरपी बिलासपुर में सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार जी आर पी एंटी क्राइम टीम द्वारा 24/06/2024 को रेलवे स्टेशन बिलासपुर में रात्रि चेकिंग के दौरान प्लेट फ़ार्म नंबर 2-3 रायपुर छोर तरफ़ 1 व्यक्ति नाम कल्पेश पाटिल पिता सुरेश गोरख पाटिल उम्र 26 वर्ष पता धुली मुंबई का रहने वाला ट्रेन के इंतज़ार में प्लेट फ़ार्म नंबर 2-3 में बैठा था जो चेकिंग के दौरान पूछने से अपने आप को मुंबई पुलिस में स्पेशल टास्क फ़ोर्स में होना बताया फिर पकड़े जाने पश्चात् जब उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लिया गया तो उसमें 18 किलो ग्राम गाँजा क़ीमती 360000/-रू. आंकी गई है।

पूर्व में भी आरोपी 10 किलो मादक पदार्थ गाँजा के साथ जीआरपी थाना बिलासपुर के अपराध में जेल गया था जो जमानत पर छूटा है, जो इस बार भी उड़ीसा से मुंबई गांजा ले जाना बताया और इसे अपना धंधा होना बताया, जिसे पकड़ कर बिलासपुर थाना जीआरपी को सुपुर्द किया जहां धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में विशेष रूप से बिलासपुर प्रभारी स उ नि भोला नाथ मिश्रा स्टाफ़ एवं जी.आर.पी. एंटी क्राइम टीम के आरक्षक मन्नु प्रजापति, संतोष राठौर, सौरभ नगवांसी, लक्ष्मण गाइन का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार